
यूपी ग्राम पंचायत चुनाव में फिर लगा ग्रहण, हाईकोर्ट में दखिल हुई पुनर्विचार याचिका
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2021 (UP Gram Panchayat Election 2021) की मतदान की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। चुनाव को पूरा कराने की तैयारियों में योगी सरकार और जिला प्रशासन दोनों पूरे मुस्तैदी के साथ जुट गए हैं। यूपी पंचायत चुनाव पर एक बार फिर इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच (Lucknow High Court) में पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने 26 मार्च को दायर याचिका पर फैसला सुनाते हुए यूपी पंचायत चुनाव में किसी भी प्रकार के दखल से इनकार कर दिया था। और कहा था कि हाईकोर्ट में अपील करें। सुप्रीम कोर्ट से मिली निराशा के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में शनिवार को एक पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई है, जिस पर सुनवाई अब होली के बाद होगी। इसके साथ ही याचिका में एक विशेष बेंच बनाकर सुनवाई करने का निवेदन किया गया है। हाईकोर्ट ने वर्ष 2015 को आधार मानकर पुचायत चुनाव सीटों के आवंटन और आरक्षण का आदेश दिया था। जिसको सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।
तीन को बनाया था पक्षकार :- हाईकोर्ट के 15 मार्च के आदेश के खिलाफ सीतापुर के बिसवां निवासी दिलीप कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष याचिका दाखिल कर चुनौती दी थी। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार, पंचायती राज विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग को पक्षकार बनाया गया था।
चार चरण में होंगे चुनाव :- यूपी ग्राम पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। पंचायत चुनाव चार चरणों में होंगे। 15,19, 26 और 29 अप्रैल को वोटिंग पड़ेगी। और चुनाव परिणाम 2 मई को आएंगे।
Updated on:
28 Mar 2021, 2:01 PM IST
Published on:
28 Mar 2021, 2:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.