scriptमौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 4 फरवरी से भारी बारिश अलर्ट, बढ़ जाएगी ठंड | Lucknow Weather alert UP many districts 4-6 February Heavy rain IMD | Patrika News
लखनऊ

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 4 फरवरी से भारी बारिश अलर्ट, बढ़ जाएगी ठंड

– उत्तर प्रदेश में फरवरी में मौसम के मिजाज में कोई कमी नहीं – कोहरा, गलन और ठंड पूरे शबाब पर – मौसम विभाग का अलर्ट यूपी में 4 फरवरी से 6 फरवरी लगातार बारिश- रायबरेली का फुरसतगंज 2.4 डिग्री के साथ यूपी में सबसे ठंडा स्थान

लखनऊFeb 01, 2021 / 10:45 am

Mahendra Pratap

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 4 फरवरी से भारी बारिश अलर्ट, बढ़ जाएगी ठंड

मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 4 फरवरी से भारी बारिश अलर्ट, बढ़ जाएगी ठंड

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में फरवरी का महीना शुरू हो गया है पर मौसम के मिजाज में कोई कमी नहीं आई है। कोहरा, गलन और ठंड पूरे शबाब पर है। मौसम विभाग ने अलर्ट किया है कि यूपी के कई सारे जिलों में ठंड के बीच 4 फरवरी से लेकर 6 फरवरी लगातार बारिश हो सकती है। बारिश के साथ यूपी के कई हिस्सों में बिजली गिरने की भी आशंका है। बारिश की वजह से मौसम और ठंड हो जाएगा। रायबरेली का फुरसतगंज में 2.4 डिग्री के साथ यूपी में सबसे ठंडा स्थान रहा।
रमेश यादव की जगह विधान परिषद के नए प्रोटेम स्पीकर बने कुंवर मानवेंद्र सिंह

लखनऊ में 5 फरवरी को बारिश होने की संभावना :- आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने चेताया है कि, उत्तराखंड सहित पहाड़ों पर 2 फरवरी के इर्दगिर्द एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिस वजह से 3 फरवरी को मौसम में भारी बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के तमाम जिलों में 4 फरवरी से 6 फरवरी के बीच गरज बरस के साथ भारी बरसात हो सकती है। लखनऊ में 5 फरवरी को बादल छाए रहेंगे, बारिश होने की पूरी संभावना है।
ठंड अगले 2 दिन तक जारी रहेंगी :- जेपी गुप्ता ने बताया कि, 6 फरवरी के बाद से मौसम बदल कर सामान्य हो जाएगा। बाकी गलन भरी ठंड अगले 2 दिन तक जारी रहेंगी, इसमें कोई राहत नहीं मिलने वाली है।
लखनऊ गलन भरी ठंड बरकरार:- राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह करीब छह बजे घना कोहरा छाया हुआ था। यह कोहरा करीब छस बजे सुबह जाकर खत्म हुआ। पर रविवार रात 10 बजे से सोमवार 11 बजे तक गलन भरी ठंड बरकरार है। रविवार का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yziwr

Home / Lucknow / मौसम विभाग का यूपी के कई जिलों में 4 फरवरी से भारी बारिश अलर्ट, बढ़ जाएगी ठंड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो