
AI Generated Symbolic Image.
लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक स्तब्ध कर देने वाला मामला सामने आया है। दोस्त की भाभी ने 17 वर्षीय कक्षा 9 के छात्र को बहला-फुसलाकर नैनीताल ले जाकर उसके साथ बार-बार शारीरिक शोषण किया, अश्लील वीडियो और फोटो बनाए तथा फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस ने आरोपी महिला अतीका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है कि कैसे बहला-फुसलाकर छात्र को भाभी लेकर गई।
17 फरवरी 2026 को 17 वर्षीय छात्र अचानक घर से लापता हो गया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। परिवार की परेशानी बढ़ गई। छानबीन के दौरान मां को पता चला कि बेटा अक्सर कैंपबेल रोड पर अपने दोस्त के घर आता-जाता था। दोस्त के घर पहुंचने पर पता चला कि छात्र को उसके दोस्त की भाभी अतीका साथ लेकर कहीं चली गई है।
मां ने ठाकुरगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 21 फरवरी को किशोर को ढूंढ निकाला और परिवार को सौंप दिया। घर पहुंचने के बाद छात्र डरा-सहमा हुआ था। पूछताछ पर उसने परिवार को पूरी घटना बताई।
आरोपी अतीका ने छात्र को बहाने से नैनीताल ले जाया। रास्ते में उसने छात्र के मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर तोड़ दिया ताकि कोई संपर्क न हो सके। नैनीताल के एक होटल में महिला ने किशोर का कई बार शारीरिक शोषण किया और इसकी अश्लील वीडियो तथा फोटो भी बना ली।
घर लौटने के बाद महिला ने छात्र को कई अलग-अलग मोबाइल नंबर्स से फोन और मैसेज कर 10 लाख रुपये मांगे। पैसा न देने पर वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
पीड़ित की मां ने ठाकुरगंज थाने में अतीका के खिलाफ वसूली, मारपीट, धमकाने और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कराई। पुलिस जांच में अतीका और किशोर के नैनीताल जाने की पुष्टि हुई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी महिला अतीका को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अब होटल, वीडियो-फोटो और ब्लैकमेलिंग के पूरे सबूत जुटा रही है। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, क्योंकि पीड़ित नाबालिग (17 वर्षीय) है।
Published on:
18 Apr 2026 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
