8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश चुनाव में अखिलेश यादव के लिए आए चौकाने वाले नतीजे, इन सीटों पर जीत पक्की

5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम चाहे जो हों, लेकिन समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बार कुछ मुनाफे में जरूर हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Dec 11, 2018

Samajwadi party

Samajwadi party

लखनऊ. 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम चाहे जो हों, लेकिन समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बार कुछ मुनाफे में जरूर हैं। मध्य प्रदेश में पहले भी उनकी पार्टी ने चुनाव में दम भरा था, लेकिन किसी भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई थी। पर इस बार ऐसा नहीं है। चुनाव मतगणना में दिख रहे रुझान के अनुसार मध्य प्रदेश में सपा को दी सीटों पर जीत हासिल हुई है।

ये भी पढ़ें- 5 राज्यों के चुनावी नतीजों के बीच सीएम योगी के लिए राहत की खबर, इन सीटों पर मिल रह बढ़त

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जारी मतगणना में रुझानों को देखते हुए कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर दिखे को मिल रही है। इसकी संभावनाएं ज्यादा हैं कि अगर किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता है तो कांग्रेस सपा व बसपा का समर्थन लेकर सरकार बना सकती है। फिलहाल भाजपा 106 और कांग्रेस 113 सीटों के साथ मैदान में हैं। वहीं बीएसपी को 4 सीटों पर जीत तो हासिल हो चुकी है, वहीं सपा भी फायदें में हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचुनाव रामगोपाल यादव पहले ही यह कह चुके हैं कि वो भाजपा को किसी भी कीमत में समर्थन नहीं देंगे।

ये भी पढ़ें- चुुनावी नतीजों को देखते हुए अखिलेश यादव ने ली चुटकी, 2019 चुनाव पर कही बड़ी बात

इन सीटों पर सपा की मिली जीत-

मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में अपने कुछ प्रत्याशी उतारे थे और इसके लिए अखिलेश यादव ने ज़बर्दस्त चुनाव प्रचार भी किया था। अभी तक मिले रुझानों में मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के 2 प्रत्याशी अपने नज़दीकी उम्मीदवारों से काफी आगे हैं और उनकी जीत लगभग तय है। यह सीटें छतरपुर जिले की बिजावर सीट व
बालाघाट जिले की परसवाड़ा सीट हैं।