
प्रदेश अध्यक्ष ने घोषित की बीजेपी की नई मीडिया टीम, जानें- किसे मिला मौका और कौन हुआ बाहर
लखनऊ. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के उत्तर प्रदेश दौरे के बाद से भाजपा पूरी तरह चुनावी तैयारियों में जुट गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने संगठन में फेरबदल की कवायद शुरू कर दी है। इसी महीने के आखिर तक यूपी बीजेपी संगठन की पूरी टीम क्लियर हो जाएगी। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी की मीडिया टीम में बड़ा फेरबदल किया है। गौरतलब है कि यूपी दौरे पर आये अमित शाह ने जल्द से जल्द संगठन में फेरबदल करने के निर्देश दिये थे।
यूपी बीजेपी की घोषित नई टीम में नये-पुराने चेहरों के बीच सामंजस्य बनाने की कोशिश की गई है। डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने घोषित मीडिया टीम में पुराने के साथ नये लोगों को भी तरजीह दी है। साथ ही बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ताओं की संख्या 06 से बढ़ाकर दोहरे अंक में यानी 10 कर दी गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने मनीष दीक्षित को उत्तर प्रदेश का मीडिया प्रभारी बनाया है। मनीष दीक्षित अब तक प्रदेश संपर्क प्रमुख के पद पर थे। इसके डॉ. पांडेय ने हरिश्चंद्र श्रीवास्तव को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। अब तक वह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इनके अलावा हिमांशु दुबे और आलोक अवस्थी को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
यूपी भाजपा प्रवक्ता लिस्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने रविवार देर रात नई मीडिया टीम घोषित की। यूपी बीजेपी के 10 प्रवक्ताओं की लिस्ट में डॉक्टर चंद्रमोहन, शलभमणि त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, डॉक्टर मनोज मिश्र, अनिला सिंह को बरकरार रखा गया है। सह मीडिया प्रभारी समीर सिंह और आईटी सेल के संयोजक संजय राय भी प्रवक्ता बनाए गए हैं। इनके अलावा हीरो बाजपेई, वाराणसी के अशोक पांडेय को भी प्रवक्ता बनाया गया है।
ये हैं 12 पैनिलस्ट
डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने डिबेट के लिये 12 पैनलिस्ट घोषित किये हैं। इनमें नरेंद्र राणा, प्रमोद तिवारी, रितु रावत, अनीता अग्रवाल, ओपी मिश्रा, संजीव मिश्रा, अमित तिवारी, चंद्रभूषण पांडेय, दिलीप श्रीवास्तव, विनोद भारती, विजय खेरा और राघवेंद्र सिंह शामिल हैं।
कौन हैं मनीष दीक्षित
यूपी बीजेपी के नये मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित अब तक प्रदेश संपर्क प्रमुख के पद पर थे। इससे पहले वह एबीवीपी में विभिन्न पदों भी रहे। साथ ही सूर्य प्रताप शाही और लक्ष्मीकांत वाजपेयी की टीम में सह मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं।
Published on:
09 Jul 2018 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
