25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारावफात से एक दिन पहले दहला लखनऊ का चौक इलाका, पुलिस सुरक्षा के बीच युवक को गोली मार उतारा मौत के घाट

बारावफात से एक दिन पहले लखनऊ का चौक इलाका दहल उठा। यहां पुलिस सुरक्षा के बीच एक नौजवान को बदमाशों ने मामूली कहा सुनी में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 20 Nov 2018, 10:15 PM IST

Brajesh Pathak

Brajesh Pathak

लखनऊ. बारावफात से एक दिन पहले लखनऊ का चौक इलाका दहल उठा। यहां पुलिस सुरक्षा के बीच एक नौजवान को बदमाशों ने मामूली कहा सुनी में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। खून से लतपथ युवक को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं जानकारी होते ही यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की है।

ये भी पढ़ें- राजा भैया को हैरान करने वाली खबर, 11.5 लाख रुपए के साथ उनके पिता को एयरपोर्ट पर रोका गया, हुई पूछताछ, जवाब में दिया बड़ा बयान

क्या है मामला-
घटना चौक थाना क्षेत्र के राजाबाजार-सुभाष मार्ग की है जहां बारावफात पर सजावट के लिए साथी शारिक के साथ अनस (21) गुब्बारे लेकर बाइक से लौट रहा था। तभी राजाबाजार-सुभाष मार्ग पर बाइक लड़ने के विवाद हो गया जिससे दूसरे पक्ष के बदमाशों ने तमंचा निकाल कर वजीरगंज निवासी अनस के सिर पर गोली मार दी। और वहां से फरार हो गए। आनन-फानन में पुलिस की मदद से उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद व 21 को बारावफात को देखते हुए इलाके में कई थानों की पुलिस, पीएसी व आरएएफ की टीम तैनात कर दी गई है। वहीं, सूचना पर पहुंचे आक्रोशित परिवारीजनों ने ट्रामा में जमकर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने मंच से कांग्रेस को कहा धन्यवाद, लेकिन इससे बसपाई हुए खुश, 200 सीटों की जीत पर की बहुत बड़ी घोषणा

परिवारीजन से मिलने पहुंचे कानून मंत्री-

घटना की जानकारी होते ही कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने परिवारीजनों से ट्रामा सेंटर में मुलाकात की। कानून मंत्री ने हमलावरों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निदेर्श दिए।

ये भी पढ़ें- बारावफात से एक दिन पहले पुलिस सुरक्षा के बीच यहां अनस पर बरसाई गईं गोलियां, आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे सीएम योगी के मंत्री, यूपी पुलिस में हड़कंप

पुलिस का यह है कहना-

एएसपी पश्चिमी विकास चंद्र त्रिपाठी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि चौक के सुभाष मार्ग पर बाइक लड़ने के बाद विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी ने अनस को सिर में गोली मार दी गई। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर गया। उसे ट्रॉमा में भर्ती कराया गया है। वहीं सीओ चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। पैशन प्रो गाड़ी नंबर (UP 32EX 3489) से अपराधी की पहचान हो गई है। उसकी गिरफ़्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।