10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहीद मुकुल की पत्नी अर्चना ने डीजीपी कार्यालय में किया ज्वाइन

अब यहां से एक दो दिन में उनकी पोस्टिंग के आदेश हो जाएंगे इसके तहत तीन ऑपरेशन मांगे गए हैं जल्द ही कोई तय कर पोस्टिंग दे दी जाएगी।

2 min read
Google source verification

image

Sudhir Kumar

Jun 16, 2016

Mukul dwivedi

Mukul dwivedi

लखनऊ. यूपी के मथुरा स्थित जवाहर बाग कांड में शहीद हुए एसपी सिटी मथुरा मुकुल द्विवेदी की पत्नी ने डीजीपी कार्यालय में ज्वाइनिंग कर ली है अब यहां से एक दो दिन में उनकी पोस्टिंग के आदेश हो जाएंगे इसके तहत तीन ऑपरेशन मांगे गए हैं जल्द ही कोई तय कर पोस्टिंग दे दी जाएगी।

गौरतलब है कि मथुरा में पिछली दो जून की शाम को जवाहर बाग खाली कराने की रिहर्सल करने गई पुलिस पर कंस रामवृक्ष ने सत्याग्रहियों से गोलाबारी करवा दी थी। इस घटना में अपर पुलिस अधीक्षक मुकुल द्विवेदी एवं थानाध्यक्ष संतोष कुमार के आलावा 22 उपद्रवियों की मृत्यु हुई है। जिसमें 11 लोग आग में झुलसने एवं 11 लोगों की लाठी-डंडों की चोटों से मृत्यु हुई। मृतकों में एक महिला और रामवृक्ष भी शामिल था।

घटना के दौरान 23 पुलिस कर्मियों को फायर आर्म्स एवं लाठी-डंडों की चोटें आयी। 56 उपद्रवी घायल हुए हुए थे। यूपी पुलिस को आपरेशन के दौरान 45 तमंचे 315 बोर, 02 तमंचे 12 बोर, 01 रायफल नम्बरी 315 बोर, 01 रायफल 12 बोर, 04 रायफल 315 बोर, 80 जीवित एवं खोखा कारतूस 12 बोर, 99 जीवित एवं खोखा कारतूस 315 बोर एवं 05 खोखा कारतूस 32 बोर बरामद हुए थे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 18 अतिक्रमणकारी मारे गए थे।

घटना के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहीद परिवारों को 50-50 लाख रूपये का चेक और नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर सौंपा था। इसके बाद शहीद मुकुल की पत्नी अर्चना द्विवेदी ने अपनी ज्वाइनिंग ले ली है। बता दे कि पुलिस ने जब जवाहर बाग में कब्जा हटवाकर जब तलाशी अभियान चलाया तो बाग में अवैध रूप से चलाई जा रही असलहों की फैक्ट्री मिली । पुलिस के मुताबिक बाग से 100 से अधिक रायफल, बंदूकें, भारी मात्रा में कारतूस भी मिले थे। पुलिस को SBBL रायफल और भारी संख्या में तमंचे, देशी बमों का जखीरा भी फैक्ट्री से बरामद हुअा था।

ये भी पढ़ें

image