8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीजीआई हॉस्पिटल के OT कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, 2 की मौत

Fire in OT complex of PGI Hospital: लखनऊ के पीजीआई हॉस्पिटल में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक OT कॉम्प्लेक्स में भीषण आग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Dec 18, 2023

massive fire broke out in OT complex of PGI Hospital

लखनऊ के पीजीआई हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई।

Fire in OT complex of PGI Hospital: लखनऊ के पीजीआई हॉस्पिटल के OT कॉम्प्लेक्स में भीषण आग गई। इससे चारों तरफ अफरा- तफरा मच गई है। बताया जा रहा है कि वेंटिलेटर के फटने से आग लगी है।

एसजीपीजीआई में सोमवार को पुराने ऑपरेशन थिएटर में वेंटीलेटर फटने से आग लग गई, जिसमें दो के मौत की पुष्टि हुई है। जिस वक्त हादसा हुआ उस समय ऑपरेशन थिएटर में दो ऑपरेशन चल रहा था।जिसमें एक महिला का इंडो प्लास्टी तो वहीं एक बच्ची की हार्ट सर्जरी हो रही थी। बताया जा रहा है दोनों की मौत हो गई।

धुएं से दम घुटने से 31 दिन की बच्ची की हुई मौत

ऑपरेशन थिएटर में जिस वक़्त वेंटीलेटर फता उस समय एक 31 दिन की बच्ची की सर्जरी चल रही थी।बच्ची की माता का नाम नेहा बताया जा रहा है। चौकी इंचार्ज मेवा लाल का कहना है कि बच्ची की मौत कैसे हुई है ये स्पष्ट नहीं है। चूंकि बच्ची जली नहीं है इसलिए दम घुटने की आशंका जताई जा रही है।चौकी इंचार्ज ने ये भी कहा कि पंचनामा और पोस्ट मार्टम के बाद बाक़ी की जानकारी मुहैया कराई जाएगी।

तैयबा की इंडो प्लास्टी के दौरान मौत हुई

हादसे में तैयबा नाम की महिला की भी मौत हुई है। जिसकी उम्र 26 साल है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक़्त तैयबा की एंडो प्लास्टी हो रही थी।