लखनऊ

UP Politics: मायावती और अखिलेश यादव फिर हुए एक, दोनों ने केंद्र सरकार से की मांग

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर सपा और बसपा दोनों एक सुर में नजर आए। दोनों ने OBC म‌हिलाओं को भी आरक्षण देने की मांग की।

2 min read
Sep 20, 2023
सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती।

Women Reservation Bill: मोदी सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक को नए संसद में पेश किया। सभी दल अपनी-अपनी बात रखी। इसी बीच महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज हो गई है। इस पर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने बिल का समर्थन किया। इसके सा‌थ दोनों ने ओबीसी महिला आरक्षण की मांग की।


ओबीसी महिला आरक्षण पर दोनों एक साथ नजर आए। सपा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि सपा इस बिल का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा, "महिला आरक्षण बिल पर हम लोगों ने हमेशा मांग की है कि पिछड़े वर्ग की महिलाएं हैं वो ज्यादा पढ़ी लिखी महिलाओं का मुकाबला नहीं कर सकती हैं। इसके लिए आरक्षण होना चाह‌िए, लेकिन भाजपा सरकार नहीं मान रही है। हम इस बिल का विरोध इसलिए नहीं करेंगे, क्योंकि ये महिलाओं का हक है और उन्हें मिलना चाहिए।"


महिला आरक्षण पर सपा का रुख
रामगोपाल यादव ने आगे कहा कि "हम बिल का समर्थन तो करेंगे लेकिन ये मुद्दा नहीं छोड़ेंगे। इस मुद्दे को लेकर जनता में भी जाएंगे और किसी न किसी दिन आज नहीं तो कल ऐसे सदस्यों की संख्या ज्यादा होगी, जो ओबीसी महिलाओं के आरक्षण का भी समर्थन करेंगे।" लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने भी इस बिल का समर्थन किया और कहा कि "सरकार को 9 साल पूरे हो गए हैं। अगर सरकार को ये बिल लाना था तो सरकार इसे पहले भी ला सकती थी। ये आखिरी साल में लेकर आई है, सपा ने इसका हमेशा समर्थन करती है, लेकिन हम चाहते हैं कि इसमें ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण मिले, क्योंकि आखिर में खड़ी महिलाओं को भी उनका हक मिलना चाहिए।"

बसपा सुप्रीमो मायावती ने क्या कहा?
सपा ने जहां महिला आरक्षण की बात करते हुए ओबीसी महिलाओं के लिए भी कोटा निर्धारित करने की बात कही तो वहीं दूसरी तरफ बसपा सुप्रीमो मायावती भी ऐसी ही मांग करते हुए दिखाई दीं। मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी इस बिल का समर्थन करेगी, लेकिन इसमें एससी, एसटी महिलाओं के साथ ओबीसी महिलाओं को भी आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसे पहले से निर्धारित कोटे में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।


ओबीसी महिलाओं को लेकर सपा बसपा एकसाथ दिखाई दे रही है। हालांकि बसपा ने मुस्लिम महिलाओं के लिए आरक्षण की बात नहीं की है। इधर सपा ओबीसी के साथ मुस्लिम महिलाओं को भी आरक्षण दिए जाने की मांग कर रही है।

Updated on:
20 Sept 2023 02:50 pm
Published on:
20 Sept 2023 02:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर