25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसपा विधायक के घर रेड पर आया मायावती का रिएक्शन, बोलीं- यह अति दुर्भाग्यपूर्ण

Uma Shankar Singh income tax raid : लखनऊ में बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के आवास और कई अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। इस मामले में अब बसपा सुप्रीमो मायावती का रिएक्शन आया है।

2 min read
Google source verification

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर रेड पड़ने पर बसपा सुप्रीमो मायवती का आया रिएक्शन, PC- Patrika

लखनऊ : लखनऊ में बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के आवास और कई अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। करीब 50 से ज्यादा अफसर बड़ी-बड़ी गाड़ियों से आवास पर पहुंचे और आवास को घेर लिया। आने-जाने का रास्ता ब्लॉक कर दिया। आयकर विभाग के अफसरों के साथ लखनऊ पुलिस भी मौजूद है।

अफसर वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों और संपत्ति की जांच कर रहा है। उमाशंकर सिंह बलिया के रसड़ा से विधायक हैं। वह इन दिनों कैंसर से पीड़ित बताए जा रहे हैं। मायावती ने पिछले साथ उमाशंकर सिंह को राखी बांधी थी।

उमाशंकर के घर छापे पर मायावती का रिएक्शन

मायावती ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'बी.एस.पी. के विधायक उमाशंकर सिंह जबसे बी.एस.पी. में आये हैं उन्होंने पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अपनी ज़िम्मेवारी निभाई है और आजतक इनके क्षेत्र से इनके बारे में किसी भी प्रकार की अवैध तरीके़ से सम्पत्ति अर्जित करने या अन्य कोई भी ग़लत कार्य करने की शिकायत नहीं आई है।

हालांकि पिछले लगभग दो वर्षों से वे काफी गंभीर बीमारी से जूझ रहें हैं, ऐसी स्थिति में आयकर विभाग को अगर इनके सम्बन्ध में कोई शिकायत मिली थी तो वे इनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर इनके ठीक हो जाने के उपरान्त इनसे पूछताछ कर सकते थे। हम कोई इस विभाग के कार्य में दखल नहीं दे रहें, लेकिन आज जिस तरह से इन पर अति-गंभीर बीमारी के दौरान कार्रवाई की गयी है वह अति-दुर्भाग्यपूर्ण है और मानवता के ख़िलाफ है।

मंत्री दिनेश सिंह ने भी जताई कार्रवाई पर आपत्ति

यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इस पूरे घटनाक्रम पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि विधायक उमाशंकर सिंह उनके समधी हैं और उनकी बेटी उसी घर में ब्याही है। मंत्री ने कहा कि उमाशंकर सिंह लंबे समय से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं और उनका पूरा समय इलाज में बीत रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय उनके घर पर डॉक्टर और नर्स के आने-जाने पर भी रोक लगने की खबर चिंताजनक है। मंत्री ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसी कठिन परिस्थितियों में इस तरह की कार्रवाई संवेदनहीनता को दर्शाती है।