25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘निवेश के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा प्रदेश’, ब्रजेश पाठक बोले- विपक्ष को रास नहीं आ रहा विकास

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य का प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों में जाकर निवेशकों से मुलाकात कर रहा है और बड़े निवेश प्रस्ताव ला रहा है। इससे प्रदेश की पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत हो रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Aman Pandey

Feb 25, 2026

Brajesh Pathak

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक(PC: IANS)

ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश निवेश के बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने निवेश लाने के प्रयासों के लिए प्रतिनिधिमंडल का धन्यवाद भी किया। उनका कहना है कि प्रदेश औद्योगिक विकास के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है और नंबर एक बनने की दिशा में काम कर रहा है।

उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश का विकास और गरीबों के जीवन में आ रहा सुधार पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनकल्याणकारी योजनाओं से विपक्ष असहज है।

'पीएम मोदी की योजनाओं से गरीबों को मिल रहा सीधा लाभ'

ब्रजेश पाठक ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही गरीब कल्याण योजनाओं और उत्तर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, निवेश वृद्धि और रोजगार के अवसरों के कारण राज्य तेजी से प्रगति की राह पर बढ़ रहा है।

'निरंतर आगे बढ़ रही यूपी की विकास यात्रा'

ब्रजेश पाठक ने विश्वास जताया कि सरकार की नीतियों और विकास कार्यों के चलते उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा। राज्य की विकास यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है और इसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। बता दें कि सीएम योगी जापान दौरे पर हैं। टोक्यो पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने जापान की दिग्गज वैश्विक ट्रेडिंग और निवेश कंपनियों के शीर्ष प्रबंधन के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की।