25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर के आवास पर आयकर का छापा, लगातार तीन बार से हैं विधायक

Uma Shankar Singh Income Tax Raid : मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर लखनऊ में आयकर का छापा पड़ा। उमाशंकर सिंह बलिया की रसड़ा विधानसभा से विधायक हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर छापा, PC- Patrika

लखनऊ : लखनऊ में बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर का छापा पड़ा है। करीब 50 से ज्यादा अफसर बड़ी-बड़ी गाड़ियों से आवास पर पहुंचे और आवास को घेर लिया। आने-जाने का रास्ता ब्लॉक कर दिया। आयकर विभाग के अफसरों के साथ लखनऊ पुलिस भी मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक, अफसर फाइलें, इलेक्ट्रानिक डिवाइसें और अन्य जरूरी उपकरण खंगाल रहे हैं। आयकर विभाग ने यह छापा सुबह-सुबह मारा। आयकर विभाग वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों और संपत्ति की जांच कर रहा है। उमाशंकर सिंह बलिया के रसड़ा से विधायक हैं। वह इन दिनों कैंसर से पीड़ित बताए जा रहे हैं। मायावती ने पिछले साथ उमाशंकर सिंह को राखी बांधी थी।

5 मार्च 2025 को उमाशंकर सिंह से मिलने पहुंची थी मायावती

उमाशंकर सिंह के राजनीतिक वर्चस्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 5 मार्च 2025 में उमाशंकर की तबीयत खराब होने पर मायावती खुद उनसे उनके आवास पर मिलने पहुंची थी। इस दौरान वह पूरे परिवार से मिली और हाल जाना था। 2022 के विधानसभा चुनाव में जीतने वाले वह बसपा के प्रदेश में एकमात्र विधायक हैं।

तीन बार से लगातार विधायक हैं उमाशंकर सिंह

उमाशंकर सिंह 2011 में बसपा में शामिल हुए थे। 2012 में उमाशंकर सिंह पहली बार सपा विधायक सनातन पांडेय को हराकर विधायक बने थे। 2017 में उन्होंने दोबारा जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2022 में वह तीसरी बार विधायक बने।