23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#Article370, #Remove35A कश्मीर में 370 का असर खत्म होने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सुनाया अपना फैसला, पहली बार बोला कुछ ऐसा

-जम्मू कश्मीर पर मोदी सरकार ने सोमवार को ऐतिहासिक फैसला लिया -इसके साथ ही अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन का संकल्प भी पेश किया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 5 Aug 2019, 12:46 PM IST

maya

#Article370, #Remove35A कश्मीर में 370 का असर खत्म होने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सुनाया अपना फैसला, पहली बार बोला कुछ ऐसा

लखनऊ. जम्मू कश्मीर पर मोदी सरकार ने सोमवार को ऐतिहासिक फैसला लिया। राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 #Article370, #Remove35A हटाने का संकल्प पेश किया है। इसके साथ ही अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन का संकल्प भी पेश किया है। अमित शाह के ऐलान के बाद विपक्ष ने सदन में काफी हंगामा किया। इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी ने धारा 370 पर मोदी सरकार के संकल्प का राज्यसभा में समर्थन किय। इसके साथ उत्तर प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। राज्यसभा में पार्टी के महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा ने कहा कि उनकी पार्टी आर्टिकल 370 से जुड़े बिल का समर्थन करती है।

दरअसल राज्यसभा में जहां पूरा विपक्ष सरकार के इस फैसले के खिलाफ नजर आ रहा था, वहीं बसपा का बिल को समर्थन करना चकित करने वाला था। कांग्रेस और पीडीपी बिल के पेश होते ही धरने पर बैठ गए, लेकिन बसपा ने इस बिल का समर्थन किया।

यह भी पढ़ें-अब तक की सबसे बड़ी खबर, बनारस के सांसद ने दिखाई दुनिया को ताकत, बदल दिया भारत का इतिहास-

UP में हाई अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

जम्मू- कश्मीर में बढ़ते तनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है. सोमवार को यूपी के मुख्य सचिव अनूप चंद पांडे की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है. इसी कड़ी में सचिवालय, विधानसभा और सीएम आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यूपी पुलिस के साथ पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है

यह भी पढ़ें- नीरज शेखर, सुरेंद्र नागर के बाद अब अखिलेश-मुलायम के सबसे करीबी इस बड़े नेता ने भी सपा से दिया इस्तीफा