23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़े मंगल पर हुआ मंगल, 150 से अधिक शिकयतों को मिला समाधान

लोक मंगल दिवस का चौथा चरण माह के चौथे मंगलवार को जोन 7 एवं
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dikshant Sharma

•

Updated: 22 May 2018, 7:24 PM IST

lok mangal diwas

lok bangal

लखनऊ। शहर की प्रथम महिला महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा प्रारंभ की गई जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए लोक मंगल दिवस का चौथा चरण माह के चौथे मंगलवार को जोन 7 एवं जोन 8 में हुआ।

जोन सात के अंतर्गत इसका आयोजन इंदिरानगर स्थित जोन के नगर निगम कार्यालय में किया गया। महापौर ने जनता की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया, जिन सामस्यायों का तुरंत निदान न हो पाया उनको अधिकारिओं से अतिशीघ्र निस्तारित करने का आदेश दिया।
जोन सात में कुल 77 शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज किया गया जिसमें अभियंत्रण की 11, मार्गप्रकाश की 6, जल संस्थान की 4, कर विभाग की 43, स्वास्थ्य/सफाई की 4, उद्यान की 1, अतिक्रमण की 3, तहसीलदार की 1, मुख्य अभियंता 04, शिकायत रजिस्ट्रीकृत की गई।

E-86, कूर्मांचल नगर, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड निवासी वर्षा पाण्डेय ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु के पश्चात भाई हेमंत कुमार पांडे ने फ़र्ज़ी वसीयत लगाकर सारी संपत्ति अपने नाम करने की साजिश रच रहे हैं, जिसपर उन्होंने नगर निगम में दोनों के नाम नामांतरण कराने के लिए एप्लीकेशन दिया था, परंतु अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं। इस पर महापौर ने संबंधित अधिकारी को तलब कर नियमानुसार जल्द से जल्द उसे हक दिलाने के निर्देश दिए।

विकास विहार कॉलोनी सेक्टर 11 इंदिरा नगर निवासी हरिनारायण सिंह, डॉ जगदीश सिंह,महावीर दयाल, रामेश्वर सिंह ने महापौर को बताया कि 3 साल पहले ही विधान परिषद के माध्यम से रोड और जल निकासी की व्यवस्था हेतु आदेश पारित हो चुका है, परंतु इस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस पर महापौर जी ने संबंधित अधिकारी को तलब कर तत्काल कार्यवाही करने के आदेश दिया।

महापौर के साथ कार्यवाहक नगर आयुक्त मनोज कुमार, जलकल सचिव नीरज गौण, अपर नगर आयुक्त नंदलाल, जोनल अधिकारी विद्यासागर यादव, अधिशासी अभियंता मनीष अवस्थी समेत नगर निगम उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, पार्षद दिलीप श्रीवास्तव, राम कुमार वर्मा, भृगुनाथ शुक्ल, हेमा सनवाल, अनिता पाल, मिथिलेश चौहान समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जाने 8 में 61 शिकायतें

जोन आठ के अंतर्गत 'लोक मंगल दिवस' का आयोजन बिजनौर रेलवे क्रासिंग के समीप स्थित नगर निगम कार्यालय में किया गया। महापौर ने जनता की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया।
जोन आठ में कुल 61 शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज किया गया जिसमें गृहकर की 13, मार्गप्रकाश की 10, अभियंत्रण की 28, जलकल की , अतिक्रमण की , उद्यान की 5, सफाई की 3, पशु संबंधी 1, संपत्ति की 1 शिकायत रजिस्ट्रीकृत की गई।

इब्राहिमपुर द्वितीय वार्ड निवासी धर्मेंद्र ने शिकायत की कि उनके मकान का असेसमेंट किराएदार के नाम पर कर दिया गया है, जिससे किराएदार मकान को हड़पने की मंशा रहता है, जिस पर महापौर ने जोनल अधिकारी को जांच कर नियमानुसार करवाई करने के निर्देश दिए।

महापौर अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार मिश्र, जोनल अधिकारी विनय प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता नरसिंह सिंह समेत नगर निगम उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, पार्षदगण सुधीर राजपाल, कमलेश सिंह, विनोद मौर्य, कौशलेंद्र द्विवेदी, पूनम मिश्र, बीना रावत, राम नरेश रावत समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

गृह कर वसूली और जलकल से सम्बंधित समस्याओं की हुई समीक्षा

लोक मंगल दिवस के अलावा महापौर संयुक्ता भाटिया ने जोन 8 नगर निगम मुख्यालय में कम गृह कर वसूली और जल कल से सम्बंधित समस्याओं की समीक्षा बैठक की।महापौर ने इस दौरान कर अधीक्षक चंद्र शेखर यादव और केशव प्रसाद को गृह कर वसूली पर की वार्डवार रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए 15 दिन का समय के अंदर गृह कर के बिल उक्त जोन के सभी लोगों के पास पहुंच जाए, ऐसी व्यवस्था करने के निर्देश दिये। महापौर ने प्रतिदिन जोन में कितने नए बिल भेजे जा रहे हैं, और कितना गृह कर जमा हो रहा है, इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट अपने आवास स्थित कैंप कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए।

महापौर ने समीक्षा बैठक के दौरान जल आपूर्ति और हैंडपम्प समय के अंदर सही करवाए जाने के विषय में जलकल अभियंता से जबाब तलब किया।