
मिर्जापुर मां विंध्यवासिनी के पुरोहित ने परिवार व सैकड़ों अनुयायियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
लखनऊ , ( Samajwadi Party) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति आस्था जताते हुए मिर्जापुर मां विंध्यवासिनी के पुरोहित परिवार के सदस्य राज मिश्र ने अपने सैकड़ों अनुयायियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राज मिश्र ने अखिलेश यादव को उदीयमान नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्काल में जो शानदार काम किए है। उनकी आज भी चर्चा होती है। सन् 2022 में होने वाले (Assembly elections)विधानसभा चुनावों में सम्पूर्ण बहुमत के साथ समाजवादी सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होंगे। इस भविष्यवाणी के साथ राज मिश्र ने समाजवादी पार्टी को मजबूती देने का भी संकल्प लिया। उन्होंने अखिलेश यादव को मां का प्रसाद, चुनरी तथा नारियल भेंट किया।
( Akhilesh Yadav) अखिलेश यादव ने राज मिश्र के समाजवादी पार्टी में शामिल होने का स्वागत करते हुए कहा कि वे आश्वस्त हैं कि मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद उन्हें मिलता रहेगा। उन्होंने अमेरिकी चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि इसका संदेश दूर तक जाएगा। उन्होंने कहा (BJP )भाजपा नफरत और समाज को बांटने की राजनीति करती है। समाजवादी हमेशा सद्भाव, सबका सम्मान तथा सबके हित में काम करने में विश्वास करते हैं।
( Akhilesh Yadav) अखिलेश यादव ने अमेरिकी सर्वे का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां पत्रकारों ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने 22 हजार से ज्यादा बार झूठ बोला है लेकिन भारत में झूठ के लिए कोई स्थान नहीं है। सत्य के रास्ते से ही समाज व देश का कल्याण हो सकता है। ( Akhilesh Yadav) अखिलेश यादव ने कहा कि देश में किसान सबसे ज्यादा दुःखी है। (BJP Government) भाजपा सरकार ने नए कानून लाकर उसे परेशान किया है। किसान की खेती पर संकट है। उसको बाजार की दया पर छोड़ दिया गया है, यह किसानों के साथ दुश्मनी निभाने जैसा है।
(Akhilesh Yadav) अखिलेश यादव ने याद दिलाया कि आज के ही दिन 8 नवम्बर 2016 को देश में अचानक प्रधानमंत्री ने नोटबंदी कर दी थी। इस नोटबंदी से लोगों का घर में रखा पैसा बैंक में जमा हो गया। लोग तो कंगाल हो गए और अमीर जमा धन लूट कर विदेश भाग गए। देश आर्थिक संकट में फंस गया है। नोटबंदी से व्यापार चैपट हुआ। रोजगार छिन गए। नौजवानों के सपनों को मार दिया गया। देश खुशहाली के रास्ते से पीछे चला गया।
Published on:
08 Nov 2020 08:47 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
