22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon: मानसून की महाराष्ट्र में एंट्री, जानिए अब यूपी पहुंचने में लगेंगे कितने दिन, कब शुरू होगी बारिश

Monsoon 2023: उत्तर प्रदेश में जिस तरह से बीते कुछ दिनों में तापमान बढ़ा है, उसके बाद लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Rizwan Pundeer

Jun 11, 2023

Monsoon News

Monsoon: महाराष्ट्र में इस साल मानसून 5 दिन लेट आया है।

Monsoon 2023 News: उत्तर प्रदेश इन दिनों तेज गर्मी और लू का सामना कर रहा है। ऐसे में लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं ताकि जोरदार बारिश हो और गर्मी से राहत मिले। इस बीच मानसून को लेकर एक राहत भरी खबर आई है। केरल से चलते हुए मानसून ने गोवा को पार करते हुए महाराष्ट्र में एंट्री कर ली है। मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार को मानसून ने महाराष्‍ट्र के रत्नागिरी में दस्‍तक दे दी है।

यूपी में 20 जून से शुरू हो जाएगी मानसून की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून को उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून पहले पूर्वी यूपी में दस्त देगा। 20 जून से पूर्वांचल में मानसून की बारिश देखने को मिलेगी, इसके बाद मानसून पश्चिम की ओर रुख करेगा। दिल्ली से लगते हुए यूपी के जिलों में मानसून 25 जून को दस्तक दे देगा।

यह भी पढ़ें: Weather: मानसून पर मौसम विभाग ने दी अहम जानकारी, 10 साल में दूसरी बार होने जा रहा ऐसा