आगरा, बरेली, फुरसतगंज, बहराइच में बारिश हुई है। हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से सिक्किम और बिहार में कहीं-कहीं बहुत तेज बारिश और कहीं-कहीं अतिवृष्टि की संभावना है। दक्षिण पश्चिम मानसून, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में सक्रिय रहा जबकि पूर्व राजस्थान मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाडा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में मानसून का हाल कमजोर रहा। पिछले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय से हिस्से बिहार, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, गोवा, अंडमान निकोबार द्वीप और लक्षद्वीप के अधिकतर हिस्सों में तथा असम, मेघालय, उड़ीसा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश हुई है जिससे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।