30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: मानसून एक बार फिर लौटा, इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Weather Update: मानसून का मिजाज एक बार फिर बदला है। अगले सप्ताह बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती परिसंचरण बनने की उम्मीद है। इसका असर यूपी के मौसम पर पड़ेगा और झमाझम बारिश होने के आसार हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Sep 03, 2023

Monsoon returned imd alert heavy rain in these areas weather forecast

6 सितंबर को यूपी में भारी बारिश होने की संभावना है।

weather update यूपी में उमस के कहर से लोग परेशान हैं। मानसून की गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लग गई है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर महीने में एक बार फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल उड़ीसा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

दरअसल चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडल स्तर पर आंध्र प्रदेश तट से दूर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर स्थित है। इससे देश की राजधानी दिल्ली के मौसम पर भी प्रभाव पड़ेगा। यहां तेज हवा चलने का अनुमान जताया गया जबकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी दूसरे सप्ताह में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: अगले कुछ दिन तक यूपी से रूठा रहेगा मानूसून, जानिए कब से होगी बरसात ?
भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड ,अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भूस्खलन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही तापमान में 2 से 3% की गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। तापमान में गिरावट के साथ ही आद्रता में वृद्धि देखी जाएगी।

हिमाचल और उत्तराखंड में भी मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। हालांकि हिमाचल में बारिश की गतिविधि पर विराम लगने वाला है। जिसका लाभ लोगों को मिलेगा। कुछ इलाकों में शनिवार रविवार से लेकर बुधवार तक मौसम बदल सकते हैं। 19 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड में भी छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा।

तीन दिन बाद होगी तापमान में गिरावट
मौसम की ताजा अपडेट के अनुसार, मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी के साथ चल रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस वृद्धि की संभावना है। इसके बाद अगले दो-तीन दिन तक 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पूर्वांचल में बारिश की संभावना
पूर्वानुमान के अनुसार, यूपी में 4, 5 और 6 सितंबर को वेस्ट यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। इस तीन दिनों में पूर्वांचल में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

Story Loader