27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाइट क्लब के उद्घाटन पर साक्षी महाराज ने दी सफाई, एसएसपी से कर दी बड़ी मांग

पार्टी कार्यकताओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और शिकायत प्रदेश अध्यक्ष से कर दी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 16 Apr 2018, 9:29 PM IST

MP Sakshi Maharaj clarified

लखनऊ. उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज वैसे तो अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार वे अपने विवादित बयानों से नहीं बल्कि एक नाइट क्लब के उद्घाटन को लेकर चर्चा में हैं। जब इसका विरोध शुरू हुआ तो वे बैकफूट पर आ गए और अपनी सफाई दी है।
मीडिया के माध्यम से पता चला
सांसद साक्षी महाराज ने एसएसपी लखनऊ को एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि खेद पूर्वक लिखना पड़ रहा है कि दिनांक 15 अप्रैल 2018 को मेरे द्वारा अलीगंज लखनऊ में एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन हेतु मेरे ही उन्नाव जनपद के निवासी ठाकुर राजेंद्र सिंह चौहान द्वारा मुझे बुलाया गया था, जिन्हें रेस्टोरेंट के मालिक सुमित सिंह और अमित गुप्ता ने यह कहकर बुलाया था कि हमारे रेस्टोरेंट का उद्घाटन संत सांसद साक्षी जी महाराज से करा देने की कृपा करें। मैं बहुत जल्दी में था क्योंकि मुझे दिल्ली की फ्लाइट पकडऩी थी। मुश्किल से दो-तीन मिनट में फीता काटकर निकल गया। बाद में मीडिया के माध्यम से पता चला है यह रेस्टोरेंट नहीं नाइट क्लब है। कोई कहता हुक्का बार है, कोई कहता नाइट बार है।
मैंने रेस्टोरेंट मालिक से लाइसेंस की मांग की, वह लाइसेंस नहीं दे सका। इससे मुझे लगता है कि सब कुछ अनधिकृत रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि इससे मेरी पवित्रतम छवि को बहुत ही गहरा आघात लगा है। अत: आपसे अपेक्षा की जाती है कि उक्त तथाकथित रेस्टोरेंट की जांच कराकर गलत पाए जाने पर बंद कराने का कष्ट करें और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

कार्यकर्ताओं ने कर दी थी शिकायत
बतादें कि उन्नाव गैंगरेप को लेकर बीजेपी इस समय सियासी फजीहत झेल रही है। साक्षी महाराज बीजेपी के ही उन्नाव से सांसद हैं। ऐसे में साक्षी महाराज के इस कदम का विरोध भी शुरू हो गया है। साक्षी महाराज रविवार को लखनऊ के अलीगंज में खोले गए नाइट क्लब और बार का भगवा कपड़ों में उद्घाटन करने पहुंच गए। इस विरोध खुद उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने करना शुरू कर दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय से भी कर दी।