
Mukhyamantri Bal Sewa Yojana
लखनऊ.Mukhyamantri Bal Sewa Yojana. कोरोना (Corona Virus) से माता पिता को खोने वाले बच्चों के लिए राज्य की योगी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने 'उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' की शुरुआत की है। इसके तहत ऐसे बच्चे जिन्होंने कोरोना काल में अपने माता पिता को खो दिया, उनके गार्जियन/केयरटेकर चार हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। ऐसे बच्चों को मुफ्त शिक्षा और इलाज की सुविधा मिलेगी। वहीं, 10 साल से कम आयु के ऐसे बच्चे जिनका कोई रिश्तेदार नहीं है, ऐसे सभी बच्चों को प्रदेश सरकार द्वारा भारत सरकार की सहायता से और अपने संसाधनों से संचालित राजकीय बाल गृह (शिशु) में देखरेख के लिए रखा जाएगा। उच्च शिक्षा के लिए ब्याज मुक्त लोन भी मिलेगा।
प्रदेश में वर्तमान में 10 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए पांच राजकीय बाल गृह (शिशु) संचालित हैं। मथुरा, लखनऊ, प्रयागराज, आगरा और रामपुर में यह संचालित हैं। कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की देखभाल और उनकी पढ़ाई लिखाई ऐसी अवयस्क बच्चों को भारत सरकार द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (आवासीय) में व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित राजकीय बाल गृह (बालिका) में प्रदेश में स्थापित किए जा रहे 18 अटल आवासीय विद्यालयों में रखकर उनकी देखभाल की जाएगी। प्रदेश में वर्तमान में 13 ऐसे बाल गृह संचालित हैं।
शादी के लिए एक लाख एक हजार की राशि होगी उपलब्ध
प्रदेश सरकार ऐसी सभी बालिकाओं की शादी के लिए एक लाख एक हजार रुपये देगी। वहीं स्कूल-कॉलेज में पढ़ रहे ऐसे बच्चों और व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे ऐसे सभी बच्चों को टैबलेट/लैपटॉप की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
Published on:
30 May 2021 10:45 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
