23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुलायम सिंह यादव का मेदांता में चल रहा इलाज, शिवपाल ने सपा में विलय पर सुना दिया अपना आखिरी फैसला

समाजवादी पार्टी परिवार इन दिनों बेहद गमगीन दौर से गुजर रहा है। सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के लगातार खराब हो रहे स्वास्थय के कारण यादव कुनबा चिंतित है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 11 Jun 2019, 6:16 PM IST

shivpal mulayam

shivpal mulayam

लखनऊ. समाजवादी पार्टी परिवार इन दिनों बेहद गमगीन दौर से गुजर रहा है। सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के लगातार खराब हो रहे स्वास्थय के कारण यादव कुनबा चिंतित है। सोमवार को वे डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, लेकिन एकाएक बीमारी की शिकायत के चलते वे दोबारा गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल में भर्ती हुए। जहां डाक्टरों की एक टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। इसी बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्य्क्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा में विलय को लेकर बड़ा बयान जारी कर दिया है। शिवपाल सोमवार को मुलायम सिंह यादव से उनके 8 विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास में मिलने पहुंचे थे। यह पहला मौका था जब शिवपाल, अखिलेश व सीएम योगी भी इस मौके पर साथ दिखे, हालांकि मक्सद नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करना ही था। यहां तक कि मुलायम सिंह यादव द्वारा शिवपाल व अखिलेश यादव को एक साथ लाने की कोशिश में बुलाई गई बैठक भी सफल नहीं हो पाई थी। और मंगलवार को दिए गए शिवपाल सिंह यादव के बयान से तो यह साफ हो गया कि मुलायम की कोशिश धरी की धरी रह गई हैं।

ये भी पढ़ें- ट्विंकल हत्याकांड पर यूपी मंत्री का आया शर्मनाक बयान, कहा- होती रही हैं ऐसी...आक्रोशित अखिलेश ने दिया जवाब

ये भी पढ़ें- मुलायम की बैठक की बात की बीच अखिलेश ने बुलाई सपा कार्यालय में मीटिंग, कार्यकर्ताओं के बीच दिया बड़ा बयान

मुलायम मेदांता में एडमिट-
शुगर अधिक बढ़ जाने और कार्डियो की समस्या के कारण सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को एयरलिफ्ट कर सोमवार देर शाम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को अस्पताल की ओर से मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया, लेकिन सूत्रों की मानें तो उनकी स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। फिलहाल मेदांता की फिजीशियन डॉक्टर सुशीला कटारिया उनका इलाज कर रहीं हैं। इससे पहले रविवार को भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था, जहां से सोमवार को वे डिस्चार्ज कर दिए गए थे। जानकारी होते ही सीएम योगी भी उनसे मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें- 11 नहीं अब इतनी सीटों पर होगा उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने इन विधायक की सदस्यता की रद्द, हुई थी उम्रकैद, मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव बुलाई को लेकर शिवपाल ने दिया बहुत बड़ा बयान

शिवपाल ने कहा- गठबंधन की बात चली तो....

इस बीच प्रसपा लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का सपा में विलय को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। प्रसपा कार्यालय में मंगलवार को शिवपाल ने बैठक रखी, जिसमें जिलाध्यक्षों सहित प्रदेश के पदाधिकारी भी शामिल हुए। लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद शिवपाल यादव की यह पहली समीक्षा बैठक थी। उपचुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा हुई। वहीं उन्होंने सपा के साथ आने पर कहा कि सपा में वापस जाने का या उसमें प्रसपा के विलय करने का तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि हम प्रसपा को और मजबूत करेंगे। प्रसपा कभी भी सपा से विलय नहीं करेगी। प्रसपा को आगे बढ़ाएंगे और संघर्ष करेंगे। शिवपाल ने यह जरूर कहा कि यदि गठबंधन की बात चली तो बात कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- इन चार सांसदों की सदस्यता हो सकती है रद्द, नहीं किया अब तक यह काम, इस खबर से प्रदेश की राजनीति में हड़कंप

मुलायम से मुलाकात के बाद प्रसपा मुख्यालय में की मीटिंग-
सूत्रों की मानें तो सोमवार को मुलायम सिंह यादव ने सीएम योगी के जाने के बाद बंद कमरे में शिवपाल व अखिलेश से बात की। लेकिन शिवपाल इसके बाद सीधा अपने कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2022 चुनाव के लिए जुट जाने के निर्देश दिए। साथ ही संगठन को मजबूत करने की बात कही। इससे साफ प्रतीत होता है कि मुलायम की सुलह कराने की कोशिश फिर से नाकाम हुई है।