30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबियत, पीजीआई में भर्ती, अखिलेश यादव मौजूद

समाजवादी पार्टी के संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Nov 13, 2019

Mulayam singh yadav

Mulayam singh yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के संरक्षक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है। सपा संरक्षक बीते काफी समय से खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसके चलते इस वर्ष कई दफा वे अस्पताल में एडमिट हुए थे। बताया जा रहा है कि आज भी उन्हें पेट दर्द की शिकायत, जिसके बाद उन्हें अस्पतान में भर्ती कराया गया। हालांकि परिवार का दावा है कि उन्हें रुटीन चेकअप के लिए पीजीआई ले जाया गया है। डॉक्टरों की पूरी टीम उनकी जांच में जुटी है। पीजीआइ के इआरएस 2 में वह भर्ती हैं। उनके साथ में पुत्र व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद हैं। उनका शाम साढ़े छह बजे अल्ट्रा साउंड कराया गया। गैस्ट्रो विभाग के डॉ समीर महेन्द्रा भी उन्हें देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 2022 से पहले जिला स्तर पर सपा की तैयारी, फर्रुखाबाद में कार्यालय का ऐसा है हाल

डॉक्टरों ने ईसीजी, ब्लड प्रेशर समेत उनके खून की जांत करायी है। गेस्ट्रो, पल्मोनरी समेत कई विभाग के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। डॉ. राकेश कुमार ने इस बीत बताया है कि मुलायम सिंह यादव को पेट में दर्द की शिकायत थी। पीजीआई के डायरेक्टर और अधीक्षक के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव की स्थिति सामान्य है। फिलहाल, उनको भर्ती कर लिया गया है और डॉक्टरों की पूरी टीम उनकी जांच कर रही है। उनकी इच्छानुसार उन्हें डिसचार्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- अयोध्या को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने की तैयारी, दर्जन भर से ज्यादा देशों की लिस्ट तैयार

जून में भी हुए थे अस्पताल में भर्ती-

मुलायम सिंह यादव लंबे समय से हाई शुगर, हाईपर डायबीटीज और कार्डियो की बीमारी से पीड़ित हैं। इसी वर्ष जून माह में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान उन्हें यूरिनरी रिटेंशन की शिकायत थी। हालांकि इलाज के बाद उन्हें वहां से डिस्चार्ज कर दिया गया था।