2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुलायम कि छोटी बहू ने किया योगी सरकार के गौ कल्याण सेस का स्वागत

मुलायम कि छोटी बहू अपर्णा यादव ने किया योगी सरकार के इस फैसले का स्वागत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 3 Jan 2019, 4:12 PM IST

Aparna Yadav

Aparna Yadav

लखनऊ. योगी सरकार द्वार लगाए जा रहे गौ कल्याण सेस का मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव का स्वागत किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि गौ कल्याण सेस को लेकर अपर्णा यादव ने योगी सरकार से उम्मीद जताई है कि अगर जनता के पैसों से गो सेवा होती है तो फिर योगी सरकार भी अपनी ज़िम्मेदारी सही तरीक़े से निभाये। अपर्णा यादव ने कहा कि यूपी ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार द्वारा भी जनता पर पहले से ही बहुत सारे टैक्स लगाये जा चुके हैं और अब गो कल्याण के नाम पर एक और टैक्स जनता पर बोझ है।

जानें क्या बोलीं अपर्णा

अपर्णा यादव ने कहा कि गाय के लिये हम ये टैक्स का बोझ सहने के लिये तैयार हैं लेकिन अगर गो माता के लिये हम पर ये टैक्स लगेगा तो फिर सरकार इस पैसे का सही ढ़ंग से इस्तेमाल करे। सूबे में गो कल्याण सेस नामक टैक्स लागू होने के बाद हमें कोई भी गो माता सड़क पर आवारा घूमती ना दिखाई दे।

अपर्णा यादव ने कहा कि सरकार की लापरवाही के चलते हमारी गो माता सड़क पर आवारा घूमती हैं और कूड़ा-कचरा खाकर मरने को मजबूर हैं। गौ माता के पेट में चली जाती हैं जो बाद में उसकी मृत्यु का कारण बनती हैं।अपर्णा यादव ने ये भी कहा कि सरकार इस बात को भी सुनिश्चित करे कि जिन लोगों ने आवासीय इलाक़ों में डेयरी खोल रखी हैं वो अपनी पालक गौ माता के लिये ख़ुद ज़िम्मेदार हों और अपनी डेयरी के अतिरिक्त वो लोग गौ माता को ना तो इधर-उधर घूमने दें और ना ही सड़क पर गंदगी फैलाने दें।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कैबिनेट की बैठक में गो कल्याण सेस के नाम पर जनता से एक नये टैक्स की वसूली का आदेश पास किया है। सरकार ने गायों की देखभाल के लिये विभिन्न चीज़ों पर मौजूदा टैक्स के अलावा गो कल्याण सेस लागू करने का आदेश पारित किया है। गौ कल्याण सेस के सहारे योगी सरकार की 400 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश