उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। राज्य के छोटे निकायों में दस बजे के बाद शुरुआत रुझान आने लगेंगे। छोटे नगर पंचायतों और छोटी पालिकाओं के नतीजे दोपहर बाद सामने आने लगेंगे। हालांकि राज्य में हद्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, देहरादून जैसे बड़े निकायों की मतगणना में काफी समय लग सकता है। इन बड़े निकायों में देर रात या कल सुबह तक मतगणना चलने की संभावना है। राज्य में वैलेट पेपर से मतदान हुआ है। वैलेट पेपर गिनने में काफी समय लगता है।