8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ

देखें वीडियो – तीन तलाक बिल पास होने पर मुस्लिम महिलाओं ने बांटी मिठाइयां

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के बैनर तले जुटी महिलाओं ने कहा कि इस कानून के पास हो जाने के बाद मुस्लिम महिलाओं को उनका हक मिल सकेगा।

Google source verification

लखनऊ

image

Laxmi Narayan

Dec 29, 2017

लखनऊ. लोकसभा में तीन तलाक पर कानून पारित हो जाने के बाद लखनऊ में मुस्लिम महिलाओं ने हुसैनाबाद में रूमी गेट पर मिठाइयां बांटकर अपनी ख़ुशी का इजहार किया। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के बैनर तले जुटी महिलाओं ने कहा कि इस कानून के पास हो जाने के बाद मुस्लिम महिलाओं को उनका हक मिल सकेगा। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच और राष्ट्रीय एकता मिशन की महिला सदस्यों ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय कानून मंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन भेजकर कानून के लिए आभार जताया।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अवध प्रान्त की महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉक्टर शबाना आज़मी ने इस मौके पर कहा कि एक साथ तीन बार तलाक बोलने वालो के लिए बनाये गये कानून को मंजूरी मिलने की खबर मुस्लिम महिलाओं में ख़ुशी की लहर फैली है। उन्होंने कहा कि एक साथ तीन तलाक बोल देने से मुस्लिम महिलाएं बेघर होकर बच्चों सहित दर-दर भटक रही थी। उनको हक दिलाने के लिये धर्म के ठेकेदार और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी साथ नही दे रहे थे, जिससे निराश होकर मुस्लिम महिलाओं को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा था।

इस मौके पर शालिनी आर्य ने कहा कि जिस तरह से कुछ दलो ने लोकसभा में तीन तलाक के मसले पर बिल पास न होने के लिए अपना विरोध जताया उससे निश्चित ही उनकी मानसिकता सामने आई है। उनका रुख बताया है कि वे मुस्लिम महिलाओं के प्रति उदार नही है। अभी तो यह बिल लोकसभा में पास हुआ है। आगे इसे राज्यसभा में भी पास कराने के लिए ले जाया जायेगा। यदि उस समय इसके खिलाफ वोटिंग हुई तो मुस्लिम महिलाओं के साथ देश की सभी वर्ग की महिलाएं लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगी और पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन होगा।इस दौरान डॉक्टर रिजवाना, आयशा, नादिरा, शाहीन, शीबा, सीमा, गुलनाज व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।