
Mustard oil Rate Today (16th February 2022) : यूपी के तेल बाजार में काफी उथल-पुथल मची हुई है। इसके बावजूद यूपी में औसतन सरसों के तेल के रेट 150 से 170 रुपये के बीच चल रहे हैं। मंगलवार को जहां सरसों के तेल रेट 168 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं, 16 फरवरी को सरसों के भाव 8 रुपये की गिरावट के साथ 160 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि दिसंबर 2021 में सरसों को तेल अधिकतम स्तर 200 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था। इस तरह अब तक सरसों के तेल के भाव में 40 रुपये प्रति लीटर की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बाजार के जानकारों का दावा है कि यह तो शुरुआत है। अगले कुछ दिनों में सरसों के तेल के दाम तेजी से नीचे गिरेंगे। मार्च तक यूपी में सरसों के तेल के रेट 150 रुपये से भी नीचे जा सकते हैं।
Mustard Oil Price Mustard Oil Price Today (16th February 2022) : उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल के भाव काफी अंतर देखने को मिल रहा है। कुछ जिलों में जहां सरसों का तेल 100 रुपये से भी नीचे पहुंच गया है। वहीं अधिकतर जिलों में 150 रुपये से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। बजट में तेल तिलहन की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन के चलते दाम एक बार फिर गिरने शुरू हो गए हैं। सरसों के दाम आगामी कुछ और नीचे आने का अनुमान है। बाजार के जानकारों की मानें तो सरसों के तेल बाजार में फिलहाल कम निवेशक आ रहे हैं, लेकिन जल्द निवेशकों का रुझान बढ़ेगा।
यूपी के विभिन्न जिलों के तेल बाजारों में आज 16 फरवरी को सर्वाधिक भाव कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 14 और 15 फरवरी को कानपुर में ही 178 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 13 फरवरी को सरसों के तेल के गाजियाबाद में 168 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुआ था। इसी तरह 12 फरवरी को हमीरपुर में 172 रुपये, 11 फरवरी को कानपुर में 180 रुपये, 10 फरवरी को कानपुर में ही 180 रुपये, 9 फरवरी को गाजीपुर में 172 रुपये और 8 फरवरी को गाजियाबाद में 169 रुपये प्रति लीटर था।
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के वायदा बाजार के मुताबिक, 16 फरवरी को सबसे कम सरसों के तेल के रेट मिर्जापुर में महज 71 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि 14 और 15 फरवरी को एटा में 137 रुपये प्रति लीटर के न्यूनतम स्तर तक पहुंच सके थे। वहीं सरसों के तेल के भाव 13 फरवरी को अचानक मुजफ्फरनगर में 166 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे। इसी तरह 12 फरवरी को मैनपुरी में 144 रुपये, 11 फरवरी को हाथरस में 142 रुपये, 10 फरवरी काे एटा में 138 रुपये, 9 फरवरी को मैनपुरी में 142 रुपये और मैनपुरी में ही 8 फरवरी को 143 रुपये न्यूनतम थे।
Published on:
16 Feb 2022 09:07 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
