लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की पंडित दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय बस सेवा की अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से शुरुआत कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मुख्यालय में इस बात की तैयारी चल रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बस सेवा के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया जाए। परिवहन निगम मुख्यालय के अफसर कोशिश में जुटे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में बसों को हरी झंडी दिखाएं। प्रधामंत्री कार्यालय से कार्यक्रम की अनुमति मिलने के बाद वाराणसी में बस सेवा के उद्घाटन कार्यक्रम की परिवहन निगम तैयारियां शुरू कर देगा।