
ma durga ke nau rupe navratri
लखनऊ. Navratri 2017 में मां दुर्गा के नौ रूपों को उनके मनपसंद भोग लगाकर आप निरोग, सफल, धनवान और बुद्धिमान होने का वरदान प्राप्त कर सकते हैं।श्री श्री आनंद आश्रम के संस्थापक पंडित हरिशंकर मिश्र ने बताया की नवरात्र में मां को चढ़ाए गए भोग का बड़ा महत्त्व होता है। अगर किसी ने उनके प्रिय भोग अर्पित किया तो माता का उन पर विशेष कृपा होती है।
पंडित हरिशंकर मिश्र ने बताया की प्रतिदिन Navratri पर अलग अलग देवियों की पूजा होती है। उन सभी देवियों को विभिन्न प्रकार के भोग चढ़ाये जाते हैं। अगर इस नवरात्र आपने माता के पसंदीदा भोग चढ़ाया तो इस नवरात्र में आपके सारे कष्ट दूर हो जायेंगे।
धर्म ग्रंथों के अनुसार Navratri में हर तिथि का अपना महत्व है, नौ दिन देवियों के अलग-अलग विशेष रूप की पूजा की जाती है। नवरात्र में हर दिन का अलग ही महत्व है। नवरात्र में नौ देवियों की पूजा तो होती ही है लेकिन किस दिन किस देवी की आराधन की जाए आैर क्या भोग लगाया जाए। इसका अलग ही महत्व है। तो आइए जानते हैं कि किस दिन कौन सी देवी की पूजा की जाती है।
जानें किस दिन क्या भोग चढाने से दूर होंगे कष्ट (Maa Durga Bhog in Navratri)
पहला दिन - मां शैलपुत्री - शुद्ध घी-रोगों से मुक्ति
दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी-फल और शक्कर
तीसरा दिन-मां चन्द्रघंटा दूध, मेवा, खीर- प्रसन्नता और सफलता
चौथा दिन- मां कुष्मांडा-मालपुआ-बुद्धि और सफलता
पांचवा दिन- मां स्कंदमाता-केला - धन सम्पदा और आरोग्य
छठा दिन-कात्यायनी- शहद- स्वास्थ्य और आकर्षण शक्ति
सातवां दिन-मां कालरात्रि- गन्ना- आकस्मिक संकटों से मुक्ति
आठवां दिन-मां महागौरी- नारियल- संतान प्राप्ति और सुख
नौवां दिन- मां सिद्धिदात्री- तिल का मिष्ठान- अकालमृत्यु से सुरक्षा, दुर्घटना से बचाव
Navratri का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। लाेग नौ दिनों का व्रत रखते हैं आैर नौ देवियों की उपासना करते हैं। कहते हैं कि Maa Durga को जो भी सच्चे मन से याद करता है उसकी जो भी मनोकामना होती है उसको माता अवश्य पूरा करती हैं। वैसे तो हिंदू धर्म के अनुसार एक साल में चार नवरात्रि होते हैं, लेकिन आम आदमी केवल दो नवरात्र (Chaitra आैर Shardiya Navratri) के बारे में ही जानते हैं। आषाढ़ तथा माघ मास की नवरात्रि को Gupt Navratri कहा जाता है। नवरात्र में लोग माता के पाठ आैर भजन कर मनवांक्षित फल की कामना करते हैं।
Updated on:
21 Sept 2017 04:18 pm
Published on:
08 Apr 2016 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
