8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET UG 2024: मानसिक संतुलन खो चुके हैं शशि थरूर… कांग्रेस नेता के बयान पर जितिन प्रसाद का पलटवार

NEET UG 2024: कांग्रेस नेता शशि थरूर के यूपी से जुड़े किए गए पोस्ट पर जितिन प्रसाद ने पलटवार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Jun 24, 2024

NEET UG 2024

NEET UG 2024

NEET UG 2024: नीट गड़बड़ियों पर विवाद के बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर के उत्तर प्रदेश का मजाक बनाने वाली पोस्ट से रविवार को सियासी घमासान छिड़ गया। भाजपा नेताओं ने थरूर की पोस्ट को अपमानजनक और उनकी मानसिकता के मुताबिक करार दिया।

क्या है मामला?

थरूर ने 'शानदार' लिखकर परीक्षा पे चर्चा हैशटैग लाइन से रविवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए एक उत्तर पुस्तिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इस फोटो में प्रश्न लिखा है कि उत्तर प्रदेश किसे कहते हैं। इसके जवाब में लिखा है कि वह प्रदेश जहां परीक्षा से पहले उत्तर पता चल जाए उसे उत्तर प्रदेश कहते हैं।

जितिन प्रसाद ने की शशि थरूर के इस पोस्ट की आलोचना

उनकी इस पोस्ट को टैग करते हुए भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने थरूर की कड़ी आलोचना की। उन्होंने लिखा कि मेरे प्रदेश और उसकी जनता के बारे में अपमानजनक धारणा बनाने वाली टिप्पणी को मैं हास-परिहास की बात नहीं मानता। इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।'

असम सीएम ने भी दिया जवाब

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने थरूर पर निशाना साधते हुए लिखा कि यह व्यक्ति विभिन्न संस्कृतियों पर ऊलजलूल टिप्पणी करता रहता है। थरूर के बर्ताव से साफ झलक रहा है कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। भाजपा नेता सीआर केशवन ने लिखा थरूर ने पहले पूर्वोत्तर के लोगों के पहनावे पर सवाल उठा दिया था।