
बिहार में सियासत में बड़ी उलट पलट देखने को मिली है। एक तरफ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, दूसरी तरफ नितीश कुमार NDA गठबंधन में शामिल होकर एक बार फिर CM की कुर्सी पर बैठेंगे। ऐसे में PM नरेंद्र मोदी ने खुद नितीश कुमार को फोन कर बधाई दी है। इसी बीच हाल ही में NDA में शामिल हुए ओपी राजभर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ओपी राजभर ने नीतीश को लेकर दिया बयान
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ओपी राजभर ने कहा, “यह तो होना ही था, जब नीतीश कुमार PM बनने के लिए INDIA गठबंधन में शामिल हुए थे तो उन्हें किसी ने भी स्वीकार नहीं किया।”
इसके साथ ही, ओपी राजभर ने NDA गठबंधन में शामिल हुए नीतीश कुमार पर जुबानी हमला भी किया। उन्होंने कहा, “जब किसी गठबंधन में किसी ने उन्हें PM पद के लिए स्वीकार नहीं किया तो उन्होंने अपनी कुर्सी बचाने के बारे में सोचा होगा।”
Published on:
28 Jan 2024 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
