5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने सीएए प्रदर्शनकारियों को भेजा नोटिस, मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा समेत कई महिलाओं के नाम शामिल

स्थिति समान्य होते ही सीएए (CAA) और एनआरसी (NRC) का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) ने सीएए महिला प्रदर्शनकारियों को नोटिस भेजा है।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jun 19, 2020

CAA NRC protest

CAA NRC protest

लखनऊ. स्थिति समान्य होते ही सीएए (CAA) और एनआरसी (NRC) का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। लखनऊ पुलिस ने सीएए महिला प्रदर्शनकारियों को नोटिस भेजा है, जिसमें मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा, उस्मा परवीन, सदफ जफर समेत कई महिलाओं के नाम शामिल हैं। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ सैकड़ों महिलाएं साल की शुरुआत में लखनऊ में घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन के लिए बैठ गई थी। इसको लेकर सभी को लखनऊ पुलिस ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस धारा 143, 147, 188, 353 आईपीसी में दर्ज मुकदमों के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- Coronavirus in UP: रोज टूट रहा कोरोना का रिकॉर्ड, शुक्रवार को आए 817 मामले

किया था उल्लंघन-

गौरतलब है कि लखनऊ के घंटाघर पर महीनों तक सीएए-एनआरसी के खिलाफ धरना चला था और महिलाएं बच्चों संग वहां बैठी। यह प्रर्शन तब ही खत्म हुआ कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों में डर फैलने लगा। महिलाओं का कहना था कि कोरोना का असर खत्म होते ही वह फिर धरने पर बैठेंगी। पुलिस ने 31 जनवरी को घंटाघर से प्रदर्शनकारी महिलाओं को हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। यूपी पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं के खिलाफ धारा-144 का उल्लंघन, यातायात बाधित और शांति व्यवथा में खलल डालने का नोटिस जारी किया था। यह नोटिस 50 से 100 महिलाओं को भेजा गया था।