शनिवार को रायबरेली के जीआईसी मैदान पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली थी। मंच पर अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ , प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय आदि बैठे थे। इसी दौरान मंच के सामने मीडिया गेलरी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई, लेकिन आग पर तुरंत ही काबू पा लिया गया। वहीं आग लगने के कारणों को लेकर अफसरों के होश उड़ गए। घटना के बाद विद्युत सुरक्षा निदेशालय की निदेशक शुभ्रा सक्सेना ने इस मामले में जांच कराई।