
OP Rajbhar
Om Prakash Rajbhar के योगी कैबिनेट में शामिल होते ही तेवर बदल गए हैं ,उन्होंने खुद को गब्बर सिंह कहा और खुद की तुलना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से कर डाली। इसके साथ ही, उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को यह सलाह दी कि थाने में पीला गमछा डाल कर जाओ।
एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, SBSP चीफ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “आप लोगों ने देखा कि मुख्यमंत्री बैठकर ओम प्रकाश राजभर को शपथ दिला रहे थे। हम मंत्री बनेंगे- बोलो कहा था या नहीं? ललकार कर कहा था कि मंत्री बनेंगे और बनकर दिखा दिया। आज ओमप्रकाश राजभर के पास वो पावर है, जो पावर मुख्यमंत्री के पास है।
ओम प्रकाश ने अपने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि किसी भी थाने पर सफेद गमछा बल्कि पीला गमछा पहनकर जाओ। उन्होंने कहा, “पीला गमछा लगाकर जब थाने पर जाओगे तब तुम्हारी शक्ल में दरोगा को राजभर (ओम प्रकाश) दिखेगा। जाकर बता देना कि मंत्री जी ने भेजा है। दरोगा, DM, SP में पावर नहीं है कि फोन लगाकर पूछे कि मंत्री ने लोगों को भेजा है या नहीं। शोले में एक गब्बर सिंह था, तो मुझे भी गब्बर समझ लो।”
यह भी पढ़ें: Allahabad High Court ने बच्ची से बलात्कार और हत्या के दोषी की सजा को घटाया, कहा- सुधार की संभावना
दरअसल, 5 मार्च 2024 को यूपी कैबिनेट का विस्तार हुआ है। इसमें ओम प्रकाश राजभर, बीजेपी नेता दारा सिंह, सुनील शर्मा और रालोद के नेता अनिल कुमार ने लखनऊ के राजभवन में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। योगी 2.0 का ये पहला कैबिनेट विस्तार है।
Published on:
07 Mar 2024 08:22 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
