29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंघम IPS अजय पाल को अखिलेश ने बताया भाजपा का एजेंट, खुद की सरकार में दी थी दो बार प्राइम पोस्टिंग

IPS Ajay Pal Sharma Controversy: बंगाल चुनाव के बीच अखिलेश यादव ने IPS अजय पाल शर्मा को 'एजेंट' बताकर घेरा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अखिलेश सरकार में भी अजय पाल को 3 बार महत्वपूर्ण जिलों की कमान मिली थी?

2 min read
Google source verification

IPS अजय पाल शर्मा की सपा सरकार में भी हुई थी प्राइम पोस्टिंग, PC- Patrika

लखनऊ : यूपी के सिंघम IPS अजय पाल शर्मा इस समय लगातार चर्चा में हैं। चर्चा की वजह है उनका बंगाल चुनाव में पर्यवेक्षक बनाए जाना। बंगाल चुनाव के दौरान IPS अजय पाल शर्मा के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

TMC नेता जहांगीर खान पर कार्रवाई को लेकर IPS अजय पाल शर्मा कई राजनीतिक दलों के निशाने पर हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर IPS अजय पाल शर्मा को भाजपा का एजेंडा बताया। पहले पढ़िए अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में क्या कहा…।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, 'प. बंगाल में भाजपा ने ऑब्जवर के नाम पर रामपुर व संभल में टेस्ट किये हुए अपने एजेंट भेजे हैं लेकिन इनसे कुछ होने वाला नहीं। दीदी हैं, दीदी रहेंगी! सही समय आने पर भाजपा और उनके संगी-साथियों के इन जैसे ‘एजेंडों के एजेंटों’ की सारी आपराधिक करतूतों की गहरी जांच होगी और बेहद सख्त दंडात्मक कार्रवाई भी। ये सब अधिकारी के रूप में अनरजिस्टर्ड लोगों के अनरजिस्टर्ड अंडरग्राउंड सदस्य हैं। हम न इन्हें भागने देंगे, न भूमिगत होने देंगे। ये खोज के लाए जाएंगे, खोद के लाए जाएंगे और अपने कुकृत्यों के लिए कानूनी सजा भी पाएंगे।

अखिलेश यादव की सपा सरकार में मिली थी प्राइम पोस्टिंग

अखिलेश के सीएम रहते उन्हें तीन प्राइम पोस्टिंग मिली। गाजियाबाद में वह एसपी सिटी रहे तो हाथरस और शामली जिले के एसपी भी रहे। गाजियाबाद में 2015 से 2016 तक वह एसपी सिटी रहे। इसके बाद करीब 8 महीने तक हाथरस के कप्तान रहे। फिर 2016 से 2018 तक शामली के कप्तान रहे। अखिलेश 19 मार्च 2017 तक यूपी के सीएम रहे।

यहां देखें कब और कहां रही IPS अजय पाल शर्मा की पोस्टिंग

पद (Post)स्थान (Location)वर्ष (Year)
ASP (प्रोबेशन)कुंभ मेला इलाहाबाद2013
ASP (UT)सहारनपुर2013
ASPमथुरा2013-2015
SP सिटीगाजियाबाद2015-2016
SPहाथरस2016
SPशामली2016-2018
SSPगौतमबुद्ध नगर2018-2019
PHQप्रयागराज2019
SPरामपुर2019-2020
PTSउन्नाव2020-2021
एसपीयूपी-1122021-2023
एसपीजौनपुर2023-2024
एडिशनल सीपीप्रयागराज2024 से अब तक

बंगाल चुनाव में अजय पाल शर्मा को दक्षिण 24 परगना जिले का ऑब्जर्वर बनाया गया है। अजय पाल को स्थानीय लोगों के माध्यम से सूचना मिली कि जहांगीर खान के द्वारा कुछ लोगों को डराया धमकाया जा रहा है। अजय पाल जहांगीर खान के घर पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि जहांगीर खान के घर के बाहर 14 जवान तैनात हैं। आपको बता दे कि जहांगीर खान को Y कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है, जिसमें 10 जवान सुरक्षा में तैनात होते हैं। उन्होंने इस मामले में एसपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा।

इसके बाद सोमवार को अजय पाल के दो वीडियो वायरल हुए। इसमें वो यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि ‘फिर उसकी खबर अच्छे से लेंगे हम। ये जहांगीर के घर वाले भी खड़े हैं। उसको बता देना कायदे से। ये बार बार जो खबरें आ रही हैं कि उसके लोग धमका रहे हैं। उसकी खबर अच्छे से लेंगे। फिर बाद में रोना-पछताना मत।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग