कम्युनिटी एप के जरिये प्रदेश भर में गांवों व कस्बों तक करीब 13 लाख लोगों को जोड़ा गया है। इस एप पर शांति की अपील के संदेश भेजे जाने के साथ ही एप से जुड़े लोगों से पुलिस हर स्तर पर फीडबैक भी ले रही है। पुलिस डिजिटल वालेंटियर के जरिए भड़काऊ संदेश करने वालों की निगरानी भी कर रही है। यूपी 112 मुख्यालय की भव्य वीडियो वॉल पर फोन कॉल, इलेक्ट्रानिक मीडिया, सोशल मीडिया, कंट्रोल रूम, रेडियो वायरलेस, डिजिटल समाचार पोर्टल से हासिल जानकारियों के आधार पर रणनीति बनाकर तत्काल कार्रवाई की निर्देश हैं।