29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Opinion Poll: उत्तर प्रदेश में आज लोकसभा चुनाव हों तो SP, BSP, BJP को मिलेंगी कितनी-कितनी सीटें?

Opinion Poll: एबीपी न्यूज और मैट्राइज ने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर ओपिनियन पोल के आंकड़े जारी किए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Rizwan Pundeer

Mar 26, 2023

Mayawati Akhilesh Yadav

मायावती, योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव

2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा की सबसे ज्यादा 80 सीटें हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं, इसका सीधा असर केंद्र में सरकार बनने पर पड़ता है। एबीपी न्यूज-मैट्राइज ने अपने ओपिनियन पोल के आंकड़े जारी करते हुए भाजपा के सबसे आगे रहने का दावा किया है।


भाजपा को मिल सकती हैं 70 सीटें
ओपिनियन पोल के मुताबिक आज का तारीख में लोकसभा चुनाव होते हैं, तो यूपी में NDA यानी बीजेपी और उसको सहयोगियों को रिकॉर्ड 63 फीसदी वोट मिलेंगे। साथ ही NDA को 70 सीटों (67 से 73) पर जीत हासिल होगी।

सपा को 19 फीसदी वोट, कांग्रेस की हालत पतली
भाजपा के बाद सबसे ज्यादा वोट समाजवादी पार्टी को मिल रहे हैं। सपा और उसके सहयोगियों को 19 फीसदी वोट मिलेंगे। सपा को 3 से 6 सीटों पर जीत मिलेगी। कांग्रेस सिर्फ 4 फीसदी वोट हासिल करेगी। कांग्रेस को 1 या 2 सीट मिल सकती हैं।


बसपा का ग्राफ नीचे आएगा
बीएसपी की इस समय उत्तर प्रदेश में 10 लोकसभा सांसद हैं। ओपिनियनल पोल कहता है कि आज चुनाव हुए तो उसकी 0 से 4 सीटें ही आएंगी। पोल में बसपा को 11 फीसदी वोट लोकसभा चुनाव में मिलने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार के 6 साल: जानिए यूपी के पहले और इकलौते मुस्लिम CM के बारे में

7 से 22 मार्च के बीच हुआ ओपिनियन पोल
एबीपी न्यूज का कहना है कि उसने मैट्राइज के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर 7 मार्च से 22 मार्च के बीच ये सर्वे किया है। सर्वे में 80,600 लोगों की राय ली गई। जिसके बाद सर्वे से ये नतीजे निकलकर आए हैं।

Story Loader