13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PAC जवान की पत्नी ने कहा झूठे मुकदमे में फंसा रही पुलिस, घर के बाहर लगाया पोस्टर ‘…. डर से बिकाऊ है मकान’

राजधानी लखनऊ में पीएसी जवान की पत्नी ने अपने घर के बाहर एक पोस्टर चस्पा किया जिसमें अपराधियों के साथ-साथ पुलिस पर भी परेशान करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का आरोप है कि दबंगों के साथ मिलकर पुलिस उन पर व परिवार के खिलाफ आए दिन झूठे मुकदमे दर्ज करती है।

2 min read
Google source verification
UP Police

UP Police File Photo

राजधानी लखनऊ में पीएसी जवान की पत्नी ने अपने घर के बाहर एक पोस्टर चस्पा किया जिसमें अपराधियों के साथ-साथ पुलिस पर भी परेशान करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता का आरोप है कि दबंगों के साथ मिलकर पुलिस उन पर व परिवार के खिलाफ आए दिन झूठे मुकदमे दर्ज करती है। इसलिए उसने घर के बाहर पोस्टर लगाया है जिसपर लिखा है'यह मकान पुलिस व अपराधियों के डर के कारण बिकाऊ है।' वहीं, पुलिस इन आरोपों को झूठा बता रही है। उनका कहना है कि महिला ने सबको परेशान किए हुई हैं।

आरोपी पर मारपीट का आरोप

नटकुर गांव में रहने वाले पीएसी जवान रामजास प्रजापति की तैनाती वर्तनमान समय में दूसरी वाहिनी पीएसी सीतापुर में है। नटकुर में घर पर पत्नी पुष्पा अपने दो बेटों के साथ रहती है। रविवार को पुष्पा ने पुलिस और अपराधियों के डर से अपने घर के बाहर पोस्टर चस्पा कर दिया। पुष्पा ने आरोप लगाया कि बजरंगी कई बार महिलाओं से बेवजह गाली गलौज करता है व मारपीट करवाता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 30 मार्च को बजरंगी सिंह और उसके साथियों ने उसके घर पर पत्थरबाजी की। इसमें उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई। लेकिन मामूली कार्रवाई ही की गई थी।

यह भी पढ़ें - कोचिंग सेंटर के ऊपर स्पा सेंटर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, व्हाट्सऐप पर बुक होती थी लड़कियां, 8 गिरफ्तार

पुलिस ने लगाया ये आरोप

यह भी आरोप लगाया कि 29 जून को जब पीड़िता व उसका बेटा एसीपी न्यायालय कृष्णा नगर की कोर्ट में पेशी पर गये तो वहां मुख्य आरक्षी ने पुष्पा को धमकाया। इंस्पेक्टर बिजनौर राजकुमार का कहना है कि जवान का परिवार ही अक्सर मारपीट करता है। पुलिस पहुंचती है तो अपशब्द कहने लगते हैं। उसके खिलाफ कोर्ट से नोटिस भी जारी की जा चुकी है। पुलिस पर दबाव बनाने के लिये घर बिकाऊ का पोस्टर लगाया गया है।