30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिसंबर में होगी पुलिस- पीएसी में 85 हजार भर्तियां, एेसे करें तैयारी

दिसंबर में होगी पुलिस पीएसी में 85 हजार भर्तियां जल्द, एेसे करें तैयारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 7 Nov 2017, 6:04 PM IST

up police

up police

उत्तर प्रदेश में दिसंबर माह के बाद ८५ हजार जवानों की भर्तियां होने जा रही हैं। यह भर्तियां उत्तर प्रदेश पुलिस, उप्र होमगार्ड और पीएसी में होनी हैं। पीएसी को और सशक्त बनाने के लिए विभाग में 18 हजार जवानों की भर्ती की जाएगी। जबकि 25 हजार जवानों की भर्ती उप्र होमगार्ड विभाग में होगी। इसके अलावा पुलिस विभाग में 42 हजार सिपाहियों की भर्ती होगी।

पीएसी में १८ हजार रंगरूट होंगे भर्ती


पीएसी में जवानों की भर्ती के लिए सोमवार को पीएसी मुख्यालय में पीएसी के एडीजी, आईजी और कमांडेंट की बैठक हुई। बैठक में यह फैसला लिया गया। इसके साथ ही एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स) के गठन पर भी बात हुई। यही नहीं पीएसी जवानों के लिए कई योजनाएं भी शुरू की जाएंगी। आईजी ए. सतीश गणेश के मुताबिक इस पर चर्चा हुई कि जवानों और उनके परिवार के लिए चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही ग्रामीण इलाकों में उनके लिए खेल शिविर भी लगेंगे। सभी भर्तियों को दिसंबर माह २०१६ में शुरू कर दिया जाएगा। जनवरी तक सभी भर्तियों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पीएसी में कुल १८ हजार रंगरूट होंगे भर्ती। इसके अलावा पीएसी के जवानों के लिए कम्प्यूटर की ट्रेनिंग देने के लिए सेंटर खोले जाएंंगे। इस सेंटर में पीएसी जवानों के परिवार वाले भी प्रशिक्षण ले सकेंगे। इसके अलावा भी कई तरह के कैम्प चलाएं जाएंगे जिसमें जवानों के परिवार कभी भी हिस्सा ले सकते हैं।

पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता


पुलिस विभाग में ४५ हजार जवानों की भर्ती होगी। इस पद पर भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों को शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। उम्मीदवार की लंबाई और वजन सही होना चाहिए। लंबाई सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लिए कम से कम 168 सेमी और अनुसूचित जन जाति के उम्मीदवारों के लिए कम से कम160 सेमी होनी चाहिए। पुलिस सिपाही बनने के लिए उम्मीदवार को 18 साल से अधिक और 23 साल से अधिक नहीं होना चाहिए। आयु सीमा में अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति के उम्मीदवारों के 5 साल की छूट मिलेगी।

होमगार्ड में भर्ती


इन विभागों के अलावा होमगार्ड में भी २५ हजार जवानों की भर्ती प्रस्तावित है। इन सभी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा उन्हें शारीरिक रूप से फिट भी होना चाहिए। सभी पदों पर भर्ती होने के लिए उम्मीदवार को लिखित परीक्षा से गुजरना होगा।