लखनऊ

पद्म पुरस्‍कार पाने वालों में UP टॉप पर, , कल्याण सिंह, खेमका समेत 13 लोगों का सम्मान

उत्तर प्रदेश से १३ पुरस्कार दिया गया है. जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी शामिल हैं. वहीं उत्तर प्रदेश से ही गैलेंट्री अवार्ड पाने वाले ADG लॉ एन्ड आर्डर भी शामिल हैं.

2 min read
Jan 26, 2022
Padma Awardee Late Kalyan Singh File Photo

केन्द्र सरकार ने 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार को चार पद्म विभूषण,17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्रेणी ेके कुल 128 पद्म सम्मानों को दिए जाने की घोषणा की है। इन पद्म पुरस्कारों में 13 लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है और अन्य प्रतिभागियों में 34 महिलाएं तथा अनिवासी भारतीयों , भारतीय मूल और अन्य क्षेत्रों के दस लोग शामिल हैं। इसमें ख़ास बात इस बार कि उत्तर प्रदेश से १३ पुरस्कार दिया गया है. जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी शामिल हैं. वहीं उत्तर प्रदेश से ही गैलेंट्री अवार्ड पाने वाले ADG लॉ एन्ड आर्डर भी शामिल हैं.

चार पद्म विभूषण प्राप्तकर्ताओं में सीडीएस जनरल बिपिन रावत (नागरिक सेवा, मरणोपरांत), प्रभा आत्रे (कला), कल्याण सिंह (जन सेवा , मरणोपरांत) और राध्याश्याम खेमका (साहित्य और शिक्षा, मरणोपरांत)शामिल हैं।

इसके अलावा कुल 17 पद्म भूषण पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। इनमें सार्वजनिक मामलों के लिए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, कला के लिए अभिनेता विक्टर बनर्जी, गुरमीत बावा (मरणोपरांत,कला के लिए ), सार्वजनिक मामलों के लिए पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, व्यापार और उद्योग के लिए नटराजन चंद्रशेखरन, कृष्णा एला और सुचित्रा की(जोड़ी) व्यापार और उद्योग के लिए,शामिल हैं। पाक कौशल के लिए मधुर जाफरी, खेल के लिए देवेंद्र झाझरिया, कला के लिए गायक राशिद खान, सिविल सेवा के लिए पूर्व सीएजी राजीव महर्षि, व्यापार और उद्योग के लिए सत्य नाडेला और सुंदर पिचाई, व्यापार और उद्योग के लिए साइरस पूनावाला, संजय राजाराम (मरणोपरांत) विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए, साहित्य और शिक्षा के लिए प्रतिभा रे, स्वामी सच्चिदानंद और वशिष्ठ त्रिपाठी को यह सम्मान दिया गया है।

इनके अलावा, कला, व्यापार और उद्योग, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा और अन्य क्षेत्रों में प्रतिष्ठित व्यक्तियों के लिए कुल 107 पद्म श्री पुरस्कारों की भी घोषणा की गई है।

गौरतलब है कि पद्म पुरस्कार, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं और ये तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में प्रदान किए जाते हैं। पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है, जबकि पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में आमतौर पर प्रत्येक साल मार्च-अप्रैल के दौरान प्रदान किए जाते हैं।

Updated on:
26 Jan 2022 12:29 am
Published on:
26 Jan 2022 12:25 am
Also Read
View All

अगली खबर