
मुलायम सिंह का अवार्ड लेते अखिलेश यादव, दायें में डॉक्टर राधाचरण गुप्ता
समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया। मुलायम सिंह के बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनका पुरस्कार ग्रहण किया। मुलायम सिंह के अलावा यूपी के 7 और लोगों को आज पद्म पुरस्कार मिला है। जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमाया।
मुलायम सिंह यादव पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में पैदा हुए मुलायम सिंह यादव का बीते साल अक्टूबर में निधन हो गया था। मुलायम सिंह यादव ने करीब 50 साल तक राजनीति की। वो 3 बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। मुलायम केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रहे। मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक थे।
राधाचरण गुप्ता
डॉक्टर राधाचरण गुप्ता को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया है। प्रोफेसर गुप्ता 88 साल के हैं। 2009 में उन्हें गणित के इतिहास के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठित सम्मान केनेथ ओमे से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान हासिल करने वाले वे अकेले भारतीय हैं। डॉ गुप्ता अब तक 80 किताबें और 100 से ज्यादा रिसर्च पेपर लिख चुके हैं।
मनोरंजन साहू
प्रोफेसर मनोरंजन साहू को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में 34 सालों तक प्रोफेसर रहे डॉक्टर साहू का मेडिकल के क्षेत्र में एक बड़ा योगदान रहा है। खासतौर से सर्जरी के फील्ड में, जिसे हिन्दी में शल्य चिकित्सा कहा जाता है। उनको मेडिकल की क्षारसूत्र पद्धति यानी alkaline method का एक्सपर्ट माना जाता है।
विश्वनाथ प्रसाद तिवारी
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले डॉक्टर विश्वनाथ प्रसाद तिवारी को पद्म भूषण अवार्ड से नवाजा गया है। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए काम के लिए डॉक्टर तिवारी को सम्मान मिला है। विश्वनाथ प्रसाद तिवारी 2013 से 2017 तक साहित्य अकादमी के अध्यक्ष भी रहे हैं। साहित्यकार डॉ तिवारी को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के कई सम्मान मिल चुके हैं। अब उनको पद्म सम्मान मिला है।
ऋत्विक सान्याल
बनारस के मशहूर संगीतकार और गायक पंडित ऋत्विक सान्याल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। इससे पहले भारतीय शास्त्री संगीत के क्षेत्र में उन्हें कई सम्मान मिले हुए हैं। इसमें केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, उत्तर प्रदेश रत्न और ध्रुपद सम्मान शामिल है।
दिलशाद हुसैन
मुरादाबाद के रहने वाले दिलशाद हुसैन को पद्श्री से सम्मानित किया गया है। नक्काशी के उस्ताद दिलशाद हुसैन के हाथों की कला ने पीतलनगरी मुरादाबाद को दुनिया में पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है। दिलशाद हुसैन के नाम इससे पहले राज्य पुरस्कार, राष्ट्रपति पुरस्कार और शिल्पगुरु पुरस्कार दर्ज है। ये पहला मौका है जब मुरादाबाद से किसी को पद्म पुरस्कार मिला है।
उमा शंकर पांडेय
बुंदेलखंड के उमाशंकर पांडेय को सामाजिक कार्य में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। इन्होंने मेड़बंदी का तरीका अपनाकर अपने गांव को जल ग्राम बना दिया। इस काम के लिए उन्हें सरकार की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। 61 साल के उमा शंकर पांडे दिव्यांग हैं लेकिन इसे उन्होंने कभी कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्हों जन कल्याण के लिए लगातार काम किए।
अरविंद कुमार
उत्तर प्रदेश के अरविंद कुमार को साइंस और इंजिनियरिंग के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। उनको राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मूर्मू ने ये सम्मान दिया। पीलीभीत में पैदा हुए अरविंद देश के पहले मस्टर्ड हाइब्रिड विकसित करने वाले शोधकर्ता हैं। उन्होंने 48 साल कृषि शिक्षा और अनुसंधान में काम किया है।
Updated on:
05 Apr 2023 08:52 pm
Published on:
05 Apr 2023 08:40 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
