लखनऊ

Video : 69000 शिक्षक अभ्यर्थियों से मिलने पहुंची विधायक पल्लवी पटेल

69 शिक्षक भर्ती हो चाहे लेखपाल भर्ती हो चाहे पुलिस भर्ती हो हर तरीके से आरक्षण को तक पर रखकर विसंगतियां हो रही है।

less than 1 minute read
Nov 21, 2023
सामाजिक न्याय की लड़ाई है आज हम आपके सहयोग में खड़े

69000 शिक्षक अभ्यर्थियों से मिलने ईको गार्डन पहुंची अपना दल कमेरावादी की विधायक पल्लवी पटेल। 69000 अभ्यर्थियों द्वारा कई महीनों से किया जा रहा है प्रदर्शन आज उनका साथ देने ईको गार्डन पहुंची पल्लवी पटेल। नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर लगातार कर रहे 69000 शिक्षक अभ्यर्थी प्रदर्शन।

ईको गार्डन पहुंची पल्लवी पटेल ने कहा , 69000 शिक्षक जो धरने पर बैठे है घोटाले को लेकर जो प्रदर्शन कर रहे न्यायाकम्मिट कर रहे हैं आज हम इनका सहयोग मांगने आए हैं। चाहे 69 शिक्षक भर्ती हो चाहे लेखपाल भर्ती हो चाहे पुलिस भर्ती हो हर तरीके से आरक्षण को तक पर रखकर विसंगतियां हो रही है। 69 शिक्षक अभ्यर्थी घोटाले मैं कहीं ना कहीं इफेक्ट हो रहे हैं जिनके परिवार भविष्य इफेक्ट हो रहा है यह सामाजिक न्याय की लड़ाई है आज हम आपके सहयोग में खड़े।

आगे हमारे समाज को जहां कहीं भी ऐसे अन्य के खिलाफ खड़े होना है वहां आप भी उतनी तत्परता से उतनी गर्मजोशी से सहयोग में खड़े होंगे ताकि जो हमारा मूल उद्देश्य है सामाजिक न्याय का स्थापित करना उसको हम कर पाए, इनके साथ हम हर लड़ाई में खड़े हो जहां भी सहयोग चाहेंगे हम करेंगे।

Published on:
21 Nov 2023 01:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर