8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनरल टिकटों की बिक्री फिर शुरू करेगा रेलवे, आठ माह से बंद चल रही पैसेंजर ट्रेनों की होगी शुरुआत

- आठ महीने बाद रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे के वाणिज्य प्रबंधकों को भेजा निर्देश- कोरोना काल में हो रही परीक्षाओं के लिए इंतजाम करेगा रेलवे भर्ती बोर्ड

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Neeraj Patel

Dec 10, 2020

patrika_1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. आठ माह के अंतराल के बाद रेलवे एक बार फिर से जनरल टिकट की बिक्री करने जा रहा है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड द्वारा उत्तर मध्य रेलवे जोन समेत सभी जोनल रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि जोनल रेलवे के महाप्रबंधक सोशल डिस्टेसिंग के हिसाब ट्रेनों में जनरल टिकट की बिक्री का निर्देश अपने जोन के रेलवे स्टेशनों पर दे सकते हैं। बोर्ड के इस निर्देश के बाद अगले माह प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले के दौरान जनरल टिकट की बिक्री का भी रास्ता साफ हो गया है।

जनता कर्फ्यू यानी कि 22 मार्च से एनसीआर समेत सभी जोनल रेलवे द्वारा जनरल टिकट बेची नहीं जा रही है। इस दौरान स्पेशल ट्रेन के रूप में जिन ट्रेनों का संचालन हो रहा है उसके जनरल कोच में सफर करने के लिए यात्रियों को सीट बुक करवानी पड़ रही है। इस बीच कुछ जोनल रेलवे द्वारा उपनगरीय ट्रेनों की शुरुआत की गई। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे को विशेष परिस्थिति में जनरल टिकट बेचने की अनुमति दी थी। उधर अनलॉक होने के बाद रेलवे द्वारा लगातार स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

आठ माह से बंद चल रही पैसेंजर ट्रेनों की शुरुआत होगी

कुछ ट्रेनों के ठहराव उन स्टेशनों पर भी हैं जहां रिजर्वेशन काउंटर की सुविधा नहीं है। ऐसे में संबंधित स्टेशनों से चढ़ने वाले यात्रियों को भी दिक्कत हो रही थी कि वह ट्रेन में कैसे चढ़े। जनरल टिकट की बिक्री के आदेश के बाद अब जहां आठ माह से बंद चल रही पैसेंजर ट्रेनों की शुरुआत होगी तो वहीं माघ मेले में भी यात्रियों को जनरल कोच में बैठने के लिए टिकट कील बुकिंग नहीं करवानी पड़ेगी। फिलहाल अब बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग विपुल सिंघल की ओर से जारी पत्र के बाद एनसीआर जोन के पीसीसीएम ने जनरल टिकट की बिक्री को लेकर मंथन शुरू कर दिया है।

एटीवीएम के स्मार्ट कार्ड की भी बढ़ी मियाद

लॉकडाउन के पूर्व ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग (एटीवीएम) से स्मार्ट कार्ड के माध्यम से टिकट लेने वाले यात्रियों को भी झटका लगा था। 22 मार्च को अचानक ट्रेन बंद कर दिए जाने की वजह से काफी यात्री ऐसे रहे जिनके स्मार्ट कार्ड में बैलेंस था। अब रेलवे बोर्ड ने ऐसे यात्रियों के लिए गाइड लाइन जारी कर राहत दी है। बताया जा रहा है कि जिन यात्रियों के स्मार्ट कार्ड में बैलेंस था, वह आगे मान्य रहेगा। एनसीआर के जनरल टिकट की बिक्री शुरू होने के बाद संबंधित यात्री के स्मार्ट कार्ड की जो मियाद थी, वह उतने ही दिनों के लिए आगे भी दी जाएगी।