2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Plastic Ban in UP : अब बंद होंगे प्लास्टिक और थर्मोकोल के बर्तन, सरकार ने शुरू की तैयारी

Plastic and Thermocol Ban in UP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पॉलीथिन, प्लास्टिक व थर्मोकोल को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का निर्णय लिया है ।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Aug 02, 2018

news

अब बंद होंगे प्लास्टिक और थर्मोकोल के बर्तन, सरकार ने शुरू की तैयारी

लखनऊ. प्रदेश की सरकार पूरी तरह एक्शन में है। 50 माइक्रोन की पॉलीथिन बंद होने के बाद अब सरकार ने पूरे प्रदेश में प्लास्टिक व थर्माकोल के बर्तनों की बिक्री पर भी बैन लगाने की तैयारी कर रही है। आदेश के बाद पूरे प्रदेश में 15 अगस्त से प्लास्टिक व थर्मोकोल के कप, प्लेट, ग्लास, कटोरी व चम्मच जैसे बर्तन बंद हो जाएंगे। नगर विकास विभाग जल्द ही इसके लिए आदेश जारी करेगा। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में थर्मकोल के कप, प्लेट, ग्लास, चम्मट, कटोरी या किसी भी प्रकार के बर्तन रोक लगाई जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में पॉलीथिन, प्लास्टिक व थर्मोकोल को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का निर्णय लिया है । बता दें कि पहले चरण में 15 जुलाई से 50 माइक्रोन तक के प्लास्टिक कैरीबैग प्रतिबंधित किए गए हैं ।


दूसरे चरण की तैयारियां शुरू

वहीं 15 अगस्त को इसका दूसरा चरण शुरू होना है । नगर विकास विभाग ने दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें प्लास्टिक व थर्मोकोल के एक बार इस्तेमाल होने वाले बर्तन का विनिर्माण, विक्रय, भंडारण, आयात व परिवन प्रतिबंधित होगा ।

यह भी पढ़ें- मोदी के आने से पहले भाजपा ने किया बड़ा फेरबदल, इन नेताअों को किया बाहर, नई सूची की जारी

यह भी पढ़ें- BIG BREAKING- पीएम मोदी के जाने के बाद योगी ने उतारी अपनी महिला बिग्रेड, इन बड़े चेहरों को दी पार्टी में किया शामिल

इससे न सिर्फ नाले- नालियां जाम हो रहे हैं, बल्कि पर्यावरण को बी खासा नुकसान पहुंच रहा है । विभाग का मुख्य फोकस बाजार में इस प्रतिबंध का असर दिखाई दे, इस पर सबसे अधिक है । इसके लिए कई विभागों के अधिकारियों को भी छापा मारने के अधिकार दिए गए हैं। साथ ही डीएम को सभी विभागों के अफसरों का समन्वय बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा रहे हैं ।