10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में कॉमनवेल्थ और नेशनल गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा, “यूपी में अब पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को सरकार नौकरी देगी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Jan 28, 2023

yogi_adityanath.jpg

योगी सरकार पदक जीतने वाले यूपी के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देगी। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 और नेशनल गेम्स 2022 में पदक जीतने खिलाड़ियों का सम्मानित किया गया था। राज्यपाल आंनदी बेन पटेल खिलाड़ियों के सबोधित करते हुए कहा, “राज्य सरकार जल्द ही खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने जा रही है।”

उन्होने कहा, “जब कोई खिलाड़ी बनता है तब उनकी शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक क्षमता के साथ सबसे महत्वपूर्ण अनुशासन बढ़ता है। खिलाड़ी को पढ़ाई भी करते रहना चाहिए। प्रमाण पत्र के साथ आप खेल की दुनिया में नाम रोशन करते हैं। इससे अवसर जल्दी मिलता है।”

यह भी पढ़ें: Alaya Apartment Collapse: क्या बिना नक्शा पास किए बनी थी बिल्डिंग? 12 साल पहले गिराने का मिला था आदेश |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “टोक्यो ओलंपिक में जिन खिलाड़ियों ने पदक जीता, उन सभी को सम्मानित किया था। यूपी देश का इकलौता राज्य था, जिसने न सिर्फ अपने राज्य बल्कि, मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। दो खिलाड़ियों ललित उपाध्याय और विजय यादव को राज पत्रित अधिकारियों के रूप में नियुक्ति पत्र दिया।” उन्होंने कहा, “शीघ्र ही कई अन्य खिलाड़ियों को राज्य सरकार में नौकरी देने जा रहे हैं।”

कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियो को सम्मान

● सरिता रोमित सिंह-प्रतिभाग (एथलेटिक्स) - 5 लाख

● पूनम यादव प्रतिभाग (भारोत्तोलन)- 5 लाख

● पूर्णिमा पांडेय- प्रतिभाग (भारोत्तोलन) - 5लाख

● रोहित यादव- प्रतिभाग (एथलेटिक्स) - 5 लाख

● विश्वनाथ यादव- प्रतिभाग (ट्रायथलॉन) - 5 लाख

राष्ट्रीय खेल में पदक विजेताओं का भी सम्मान

स्वर्ण पदक-6 लाख

संचित भंडारी-स्केटिंग

प्राची सिंह-स्केटिंग

सरिता-हैमर थ्रो

सूरज यादव- वुशु-

पूर्णिमा पांडेय-भारोत्तोलन-(87 किग्रा. भारवर्ग से अधिक)

जोटीं कुमार-कुश्ती-

दिव्या-कुश्ती

युविका तोमर- शूटिंग

हुसैन खान-एथलेटिक्स

सिद्धार्थ वर्मा-जिम्नास्टिक

टीम इवेंट (बास्केटबाल- कुलदीप सिंह)

कबड्डी (टीम गेम्स) स्वर्ण पदक

रजत पुरस्कार (4 लाख रुपये)

पूनम यादव-भारोत्तोलन (76 किग्रा.)

सबीरा हैरिस-शूटिंग

किरन देवी-रोइंग

अरविंद पवार-साइक्लिंग

दीपिका वर्मा-डिस्कस थ्रो

आदित्य सिंह राणा-जिम्नास्टिक

रोहित यादव- जेवलिन थ्रो

सैयद बुरहान-साइक्लिंग

करुणा शर्मा-जूडो (78 किग्रा. भारवर्ग)

टीम गेम्स (जिम्नास्टिक)

कांस्य पदक

राशि शर्मा-बॉक्सिंग

रूपम- एथलेटिक्स

अभिषेक चौधरी-जूडो (81 किग्रा. भारवर्ग)

शिवानी-

कपिल नागर-वुशु-

वीनेश कुंडु-कुश्ती

यतेंद्र-कुश्ती

आदित्य- मलखंभ

राधा राजपूत-मलखंभ

कविता यादव-एथलेटिक्स

फ्रीडम यादव- कुश्ती

नीलम-कुश्ती

यह भी पढ़ें: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर यूपी के विपक्षी दल बोले- इसे राजनीतिक ना समझे