यह कार्यक्रम लखनऊ छावनी परिषद के इतिहास में एक संवेदनशील सामाजिक पहल के रूप में याद किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ अभिषेक राठौर और लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी प्रथमेश कुमार जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।