scriptपीएम मोदी ने देवभूमि पर पर्यटन और सेना के सहारे कांग्रेस पर किए तीखे प्रहार, लोगों से पूछे ये सवाल | PM Modi made political attack on Congress with the help of tourism and army in Rishikesh Uttarakhand Lok Sabha Election Updates | Patrika News
लखनऊ

पीएम मोदी ने देवभूमि पर पर्यटन और सेना के सहारे कांग्रेस पर किए तीखे प्रहार, लोगों से पूछे ये सवाल

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड के ऋषिकेश में गुरुवार को पीएम मोदी चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले देवभूमि को नमन किया। इसके बाद उन्होंने डमरू बजाकर बाबा केदारनाथ का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं बाबा केदार और बदरीनाथ के चरण में हूं। इस दौरान उन्होंने पर्यटन और सेना के सहारे कांग्रेस पर एक के बाद एक तीखे प्रहार किए।

लखनऊApr 11, 2024 / 01:57 pm

Vishnu Bajpai

pm_modi_rishikesh_rally_updates.jpg

उत्तराखंड के ऋषिकेश में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर चलाए सियासी तीर।

PM Modi Rally in Rishikesh: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत गुरुवार को पीएम मोदी ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने पर्यटन और सेना के सहारे कांग्रेस का घेराव किया। उन्होंने कहा पर्यटन और चारधाम यात्रा का उत्तराखंड को विकसित करने में बड़ा योगदान है। इसलिए हम यहां रोडवेज , रेलवे, एयरवेज की लगातार सुविधा दे रहे हैं। यहां ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर तेजी से काम हो रहा है। दिल्ली से देहरादून की दूरी सिमट रही है।
पीएम मोदी ने कहा, उत्तराखंड के सीमावर्ती गांव को कांग्रेस अंतिम गांव कहती थी, हमने उसे पहला गांव बनाकर विकास किया है। आदि कैलाश के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। चारधाम यात्रा को भी सुगम बनाने की ओर सरकार काम कर रही है। यह सब इसलिए हो रहा भाजपा की नियत सही है। जब नियत सही होती है तो नतीजे भी सही मिलते हैं। केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। बीते वर्ष 55 लाख तीर्थयात्री यहां पहुंचे। मानसखंड में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। पर्यटन बढ़ने का मतलब है रोजगार का बढ़ना। उत्तराखंड में हो रहे विकास में अब पलायन की जड़ों को बीते दिनों बात बताया गया है। उत्तराखंड के नौजवानों ने स्टार्टअप शुरू किए। यहां बेटियां आगे बढ़ रही हैं।
यह भी पढ़ें

ओसामा बिन लादेन को महिला ने बताया अपना ससुर, 50 करोड़ की जमीन कब्जाने में बड़े खेल का खुलासा



पीएम ने कहा कि आज पूरे देश में गूंज है फिर एक बार मोदी सरकार। देश की जनता ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार का काम देखा है। आज देश में ऐसी सरकार है जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को पहले के मुकाबले कई गुना मजबूत कर दिया है। जब-जब देश में कमजोर सरकार रही है। दुश्मनों ने फायदा उठाया है। तब भारत में आतंकवाद ने पैर पसारे थे। अब आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। तब सेना के पास अच्छे जूते तक नहीं होते थे। अब सेना हाईटेक तरीके से काम कर रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि मोदी सरकार ना होती तो वन रैंक वन पेंशन कभी लागू ना होता। पूर्व सैनिकों को एक लाख पूर्व सैनिकों को 100000 करोड़ रुपए से ज्यादा उनके बैंक खातों में पहुंचा दिए हैं। कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमा पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई। आज सीमाओं पर सड़कें चकाचक हैं।

पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार थी तो गरीबों और बेरोजगारों का पैसा बिचाैलिया खा जाते थे। हमारी सरकार ने सीधे बैंकों खतों में पैसे पहुंचाए। कांग्रेस होती हूं, तो ये सब लुट जाता। हमनें इसे बंद किया इसलिए उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। जब मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, तो वो कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। उन्होंने जनता से पूछा कि अगर ये सब हटाना है तो आपका आपका आशीर्वाद मिलेगा ना। कहा कि मेरा भारत ही मेरा परिवार है।
यह भी पढ़ेंः नारी शक्ति, सेना और 1984 का दंगा… इन्हीं मुद्दों पर पीएम मोदी अपने पक्ष में बना रहे माहौल, कांग्रेस-सपा ने साधी चुप्पी


कहा कि गढ़वाल हो या कुमाऊं माताओं बहनों का समय लकड़िया लाने और चूल्हे पर काम करने में बीत जाता था। हमने घर घर सिलिंडर पहुंचाया। जल जीवन मिशन पर भी काम हुआ है। आज स्थिति बदल गई है। आज उत्तराखंड में दस में से नौ परिवारों के घर में नल से पानी आ रहा है। राशन और सामान के लिए भी दिक्कत नहीं। मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। कहा कि धामी और उनकी सरकार इस पर बहुत मेहनत से शानदार काम कर रही है।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत की विरोधी है। कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैँ। ये कांग्रेस ही है जिसने पहले राम मंदिर का विरोध किया। अदालत में भी रुकावटें डाली। लेकिन राम मंदिर बनाने वालों ने उनके सारे गुनाह माफ करके घर जाकर निमंत्रण दिया, लेकिन उन्होंने उस अवसर का भी तिरस्कार कर दिया। हिंदू धर्म में जो शक्ति है इस कुरुती का नाश करेगी। उसे पूरा नहीं होने देंगे। कहा कि अब कांग्रेस गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठा रही है। लेकिन जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी। हम विकसित भारत के संकल्प का सपना पूरा करना है तो कमल खिलाने होंगे। बाकी काम करना मेरी गारंटी है।

इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा में आए कार्यकर्ताओं ने सवाल किया कि मेरा एक पर्सनल काम है, आप करोगे? राम नवमी आने वाली है। गांव-गांव जाकर मेरी तरफ से देवता के आगे माथा टेककर प्रणाम करना है। हर घर जाकर बड़े बुजुर्गों को कहना मोदी जी ऋषिकेश आए थे, उन्होंने आपको राम-राम भेजा है।

Home / Lucknow / पीएम मोदी ने देवभूमि पर पर्यटन और सेना के सहारे कांग्रेस पर किए तीखे प्रहार, लोगों से पूछे ये सवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो