12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CNG व PNG दोनों गैस हुईं महंगी, किफायती CNG से चलना हुआ महंगा

सोमवार से राजधानी लखनऊ में सिर्फ सीएनजी ही नहीं घरेलू गैस पीएनजी भी एक रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर महंगी हो जाएगी। पीएनजी अब 38.50 रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की दर से मिलेगी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Mishra

Dec 18, 2021

cng2.jpg

लखनऊ. पेट्रोल डीजल की अधिक कीमतों से अपने खर्च को कम करने के लिए लोग अपनी गाड़ियों में सीएनजी किट लगाते हैं। सीएनजी सस्ती होने से लोगों को राहत मिलती है। लेकिन अब सीएनजी से वाहनों को चलाना भी महंगा पड़ेगा क्योंकि राजधानी लखनऊ में शनिवार से सीएनजी ₹दो रूपये प्रति किलोग्राम महंगी हो जाएगी। सीएनजी की कीमतें बढ़ने के बाद शनिवार से सीएनजी ₹70.50 पैसे की बजाए 72.50 रुपए प्रति किलो की दर से मिलेगी।

पीएनजी की कीमतें भी बढ़ेगी

सोमवार से राजधानी लखनऊ में सिर्फ सीएनजी ही नहीं घरेलू गैस पीएनजी भी एक रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर महंगी हो जाएगी। पीएनजी अब 38.50 रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर की दर से मिलेगी। ‌कीमतें कम होने की थी उम्मीद घरेलू गैस एनजी की कीमतों में भी इजाफा हुआ है वहीं अब एक बार फिर से सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया गया है। पिछले दिनों पेट्रोल व डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर हुआ था। जिसके बाद केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को घटाया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर गिरावट की थी। इस गिरावट के बाद पेट्रोल व डीजल उत्तर प्रदेश में 12 -12 रुपये कम हुआ था। पेट्रोल और डीजल की दरों में गिरावट के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि पीएनजी व सीएनजी की कीमतों में भी सरकार गिरावट करेगी लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है बल्कि सीएनजी व पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

महंगाई बना चुनावी मुद्दा

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महंगाई चुनावी मुद्दा बना हुआ है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने के बाद भले ही सरकार ने जनता को महंगाई के मुद्दे पर थामने की कोशिश की हो लेकिन पीएनजी व सीएनजी की बढ़ी हुई कीमतों से जनता में नाराजगी है। इसी के साथ खाद्य सामग्री वाहन चीजों की महंगी दरों के चलते लोगों में आक्रोश है। विपक्ष लगातार महंगाई के मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ की सरकार को घेरने का काम कर रहा है।