बलराम यादव को सपा की सरकार के मंत्रिमंडल में हमेशा ही उच्च स्थान दिया गया और पहली बार कैबिनेट में पंचायती राज मंत्री का ओहदा दिया गया। बाद में उन्हें स्वास्थ्य, पंचायती राज, कारागार व माध्यमिक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए। एमएलसी बनने के अभी चंद दिन बीते थे और जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम चल ही रहा रहा था कि मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री के फैसले ने पार्टी के लोगों को स्तब्ध कर दिया।