29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पॉलिटेक्निक के ये डिप्लोमा कोर्स होने जा रहे बन्द, चेक करें आपका कोर्स तो नहीं शामिल

यूपी के पॉलिटेक्निक संस्थान में डिप्लोमा कोर्स बन्द होने जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 24 Sep 2018, 11:23 AM IST

Polytechnic 10 diploma course close in up

पॉलिटेक्निक के ये डिप्लोमा कोर्स होने जा रहे बन्द, चेक करें आपका कोर्स तो नहीं शामिल

लखनऊ. यूपी के पॉलिटेक्निक संस्थान में चलने वाले डिप्लोमा कोर्सों में सरकार को अभ्यर्थियों की रुचि कम होते दिख रही है। इसकी वजह सामने आई है कि इस सत्र में कई चरणों में काउंसलिंग होने के बाद भी 49,247 सीटें खाली पाई गई हैं। ऐसी स्थिति में संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद 10 से ज्यादा डिप्लोमा कोर्सों को बंद करने का फैसला लिया गया है।

इस सत्र में कोर्सों में निर्धारित सीटों के सापेक्ष कम दाखिले हुए हैं। प्राविधिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने कोर्स वार दाखिले की पूरी रिपोर्ट शोध विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान कानपुर को भेज दी गई है। जल्द ही ऐसे कोर्सों को बंद करने पर भी निर्णय लिया जाएगा।

यूपी भर में कुल 764 पॉलिटेक्निक संस्थान

राजधानी सहित पूरे यूपी भर में कुल 764 पॉलिटेक्निक संस्थान हैं। इसमें शोध विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से तैयार किए गए कोर्स संचालित होते हैं। इनमें 1,54,664 सीटों पर डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा कोर्सों में दाखिले हर साल प्रवेश परीक्षा के माध्यम से लिए जाते हैं, लेकिन इस सत्र में कई काउंसलिंग होने के बाद भी 49,247 सीटें खाली रह गईं है। सबसे ज्यादा खराब हालत ग्रुप जी के कोर्सों की रही है। इसमें मार्केटिंग ऐंड सेल्स मैनेजमेंट में 600 सीटों के सापेक्ष 36 अभ्यर्थियों ने ही दाखिला लिया है।

तय सीटों से काफी कम दाखिले

ऐसे में संस्थान के निदेशक मनोज कुमार ने तय सीटों के सापेक्ष काफी कम दाखिले वाले राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के ऐसे कोर्सों को बंद करने और उनकी जगह नए कोर्स शुरू करने के लिए पांच सदस्यीय कमिटी गठित की थी। साथ ही परिषद से की रिपोर्ट भी मांगी थी। अब परिषद ने राजकीय और एडेड संस्थानों की पूरी रिपोर्ट भेज दी है, जिस पर कमिटी ने अध्ययन शुरू कर दिया है। करीब 10 से 12 ऐसे डिप्लोमा कोर्स हैं, जिनमें तय सीटों से काफी कम दाखिले हुए हैं। इसकी रिपोर्ट कानपुर स्थित शोध संस्थान को भेज दी गई है। जो भी निर्णय होगा, उसे परिषद की ओर से गठित कमिटी में अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।

पॉलिटेक्निक संस्थान में ये कोर्स होंगे बंद













































कोर्ससीटेंदाखिले
पीजी डिप्लोमा इन वेब डिजाइनिंग 30075
मार्केटिंग ऐंड सेल्स मैनेजमेंट60036
ब्यूटी हेल्थ केयर9237
पीजी डिप्लोमा इन कम्प्यूटर हार्डवेयर ऐंड नेटवर्किंग480137
पीजी डिप्लोमा इन अकाउंटेंसी42097
टूरिज्म ऐंड ट्रैवेल्स मैनेजमेंट607
पीजी डिप्लोमा इन मासकॉम240

44