
रामचरितमानस को 'पोटैशियम साइनाइड' बताने पर प्रमोद कृष्णम हुए लाल
Ramcharitmanas Controversy: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस को लेकर एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान देते हुए कहा कि ‘रामचरितमानस में उल्लेख किए गए कुछ कंटेंट ‘पोटैशियम साइनाइड’ के बराबर है। चंद्रशेखर ने ये तक कह दिया कि जब तक इसमें पोटैशियम साइनाइड रहेगा तब तक मैं इसका विरोध करता रहूंगा। इस तरह की विवादित बयान को लेकर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर हमला बोला है।
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को घेरा। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि "श्री रामचरितमानस को पोटैशियम सायनाइट बताने वाले बिहार के मंत्री जी को अपना नाम चिरकुट शेखर रख लेना चाहिए।" इससे पहले भी आचार्य प्रमोद कृष्णम लगातार सनातन धर्म पर किए गए विवादित टिप्पणियों पर पोस्ट करते रहे हैं।
चंद्रशेखर ने इस चौपाई का किया था जिक्र
दरअसल, हिंदी दिवस के मौके पर बीते दिन यानी गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने रामचरितमानस की एक चौपाई 'पूजही विप्र सकल गुण हीना, शुद्र न पुजहु वेद प्रवीना' पर जोर देते हुए कहा कि इसमें क्या कहा गया है। उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्री इससे पहले भी रामचरितमानस को लेकर आपत्तिजनक बयान देते रहे हैं।
Published on:
15 Sept 2023 05:26 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
